फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man brutally murdered in haridwar.

हरिद्वार: युवक की बेरहमी से हत्या, ईटों से कुचल डाला सिर

Sat, 03 Sep 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 03 Sep 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
man brutally murdered in haridwar.
युवक का सिर ईटों से कुचल दिया गया था। - फोटो : AmarUjala

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में युवक की बेरहमी की हत्या से हड़कंप मच गया। हत्यारों ने घर के अंदर युवक का सिर कुचलकर मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। घटना के वक्त घर में मौजूद सौतेली मां से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


श्यामपुर के कांगड़ी गांव में कमला देवी का निवास है। कुछ दिन पहले कमला देवी के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसका सौतेला पुत्र विनोद उसके पास रहने करनाल से आकर रह रहा था। शुक्रवार देर रात विनोद घर में ही ‌सो रहा था। इसी दौरान घर के अंदर ही ईंटों से कुचलकर उसकी बेरहमी से ह्त्या कर दी गई। इस दौरान युवक की मां घर में ही मौजूद थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस कर रही मां से पूछताछ

man brutally murdered in haridwar.
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : AmarUjala

पुलिस से पूछताछ में मां ने बताया कि वह घर में थी तभी देर रात घर में घुसे तीन युवकों ने विनोद पर हमला बोल दिया। बताया कि डर के मारे वह घर में छिप गई थी। जब युवक गए तो वह मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाने गई। पुलिस अभी मां से पूछताछ कर रही है।

पुलिस से पूछताछ में जो सामने आया है उससे मां की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद मां पास के पड़ोसियों के बजाय दूर के पड़ोसी को बलाने क्यों गई थी। वहीं युवक का संपत्ति को लेकर पिता से भी विवाद हो चुका था। विनोद के पिता की हरिद्वार के भूपतवाला में संपत्ति है। बताया जाता है कि पिता की मौत से पहले संपत्ति को लेकर युवक का विवाद हो चुका था। वहीं युवक की पत्नी चार साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed