फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh election 2018: only muslim candidate from bjp in mp

मध्यप्रदेश चुनावः भोपाल से भाजपा ने मुस्लिम महिला उम्मीदवार पर जताया भरोसा

Sat, 10 Nov 2018 01:42 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh election 2018: only muslim candidate from bjp in mp
Fatima Rasool Siddiqui
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की परम्परा को तोड़ते हुए एक मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। खास बात ये है कि ये उम्मीदवार एक महिला है। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपनी अंतिम सूची में पार्टी ने सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, जिसमें भोपाल-उत्तर सीट से फातिमा रसूल सिद्दीकी को कांग्रेस के मौजूदा विधायक आरिफ अकील के खिलाफ उतारा है।
विज्ञापन


मजे की बात ये हैं कि फातिमा बीते गुरुवार को ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं। फातिमा पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रसूल अहमद सिद्दीकी की बेटी हैं। फातिमा भाजपा की इकलौती मुस्लिम महिला प्रत्याशी हैं। दरअसल, भोपाल उत्तर में मुस्लिम आबादी होने की वजह से पार्टियां मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारती हैं।
विज्ञापन




वहीं आरिफ इस सीट पर 1992 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। फातिमा के पिता रसूल अहमद सिद्दीक़ी 90 के दशक में भोपाल उत्तर सीट से 2 बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। 1992 में आरिफ अकील ने जनता दल पार्टी से चुनाव लड़कर उन्हें हरा दिया था। आरिफ अकील बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। भाजपा ने फतिमा को टिकट देकर उनके पिता की हार का बदला लेने का मौका दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed