फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh assembly elections 2018: Women voters will play key role on ten seats

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: इन विधानसभा सीटों पर महिलाएं निभाएंगी निर्णायक भूमिका

Sat, 27 Oct 2018 04:22 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Oct 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh assembly elections 2018: Women voters will play key role on ten seats
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्यप्रदेश विधानसभा में ऐसी कई सीटें है जहां महिला मतदाताएं निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। 230 सीटों वाली विधानसभा में लगभग 10 सीटें ऐसी हैं जहां महिलाएं चुनाव का रूख बदल सकती हैं। 
विज्ञापन


महिला बहुल इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शाहपुरा (डिंडोरा जिला) से गंगा बाई, बैहर (बालाघाट जिला) से मधु भगत और चंद्रभागा किराड़े को पानसेमल (बड़वानी जिला) से मैदान में उतारा था। जबकि भाजपा ने पेटलावद (झाबुआ जिला) से निर्मलदीप सिंह भूरिया और सैलाना (रतलाम जिला) से संगीता चारेल को उतारा था। दोनों पार्टियों के पांच उम्मीदवारों में से भगत, भूरिया और चारेल ने अपनी-अपनी सीट पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


महिला बहुल विधानसभा सीटें

शाहपुरा 
बिछिया 
निवास 
बैहर 
परसवाड़ा
बालाघाट
बरघाट
पानसेमल
पेटलावद
सैलाना

परसवाड़ा और बालाघाट की सीट विधानसभा को बाकी सभी सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 5,03,94,086 है जिनमें 2,40,76,693 महिला मतदाताएं और 2,62,56,157 पुरुष मतदाता हैं।

इसके अलावा राज्य में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1,410 हैं।

इंदौर जिले की सभी नौ सीटों पर पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed