फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly elections 2018: BSP releases second list of candidates

 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: बसपा ने जारी की 50 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 

Sat, 27 Oct 2018 08:17 AM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 27 Oct 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly elections 2018: BSP releases second list of candidates
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 50 और उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले जारी की गई पहली सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम थे। इस तरह बसपा ने 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बसपा के प्रदेश कार्यालय द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार 50 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इस सूची को प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रमुख मायावती के अनुमोदन के बाद ग्वालियर-चंबल संभाग, रीवा संभाग, बैतूल, महाकौशल की कुछ सीटों और भोपाल की बैरसिया सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। पहली सूची में बसपा ने 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में अंबाह से सत्य प्रकाश, मुरैना से बलवीर सिंह दंडोतिया, सबलगढ़ से लाल सिंह केवट, जयसिंहनगर से विजय कोल, सुमावली से मानवेंद्र सिंह सिकरवार, मनगवां से शीला त्यागी, सिरमौर से राम गरीब कोल, गुन्नौर से जीवनलाल सिद्धार्थ, सिमरिया से पंकज सिंह पटेल, नेपानगर से अशोक माकरे, देवतालाब से सीमा जय वीर सिंह, जैतपुर से मोहदल सिंह पाव, मऊगंज से मृगेंद्र सिंह, त्योंथर से गीता राजमणि माझी, रैगांव से मुनिराज पटेल, रामपुर बघेलान से राम लखन सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

बसपा की इस सूची में अलीराजपुर से भादिया सिंह डाबर, चित्रकूट से राघवेंद्र सिंह पटवारी, टिमरनी से भागीरथ इवने, सतना से पुष्कर सिंह तोमर, करैरा से प्रागी लाल जाटव, अमरपाटन से छंगे लाल काल, बड़वानी से सुमेर सिंह बडोले, भिंड से संजीव सिंह कुशवाहा, झाबुआ से बालू सिंह निनामा, मेहगांव से कौशल तिवारी, कोलारस से अशोक शर्मा को मैदान में उतारा है।




इसी तरह अशोक नगर से बालष्ण महोबिया, शिवपुरी से इरशाद राइन, लखनादौन से जलसो उइके, पोहरी से कैलाश कुशवाहा, चंदला से पुष्पेंद्र अहिरवार, पथरिया से राम बाई अहिरवार, जबेरा से डेलन सिंह धुर्वे, चितरंगी से अशोक पैगाम, सिंगरौली से सुरेश सहवाग, देवसर से शिव शंकर प्रसाद साकेत, धोहनी से अवध प्रताप सिंह, बांधवगढ़ से शिव प्रसाद कोल, बहोरीबंद से गोविंद पटेल, ग्वालियर ग्रामीण से राम अवतार सिंह गुर्जर, डबरा से पीएस मंडेलिया, मानपुर से रेखा कोल, जबलपुर केंट से राजेश सिंह, पनागर से जवाहर अहिरवार, सिहोरा से बबीता गोटिया, बैरसिया से अनीता अहिरवार, श्योपुर से तुलसी नारायण मीणा और भैंस देही से नर्मदा बाई को बसपा ने मैदान में उतारने का फैसला लिया है।



बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार वोटरों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर शिवराज की चुनौती की थोड़ा कम जरूर किया है लेकिन रास्ता आसान नहीं है। हालिया सर्वे बता रहे हैं कि यहां कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed