{"_id":"5be002a5bdec22697e5396e9","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-2018-more-than-90-political-parties-in-electoral-fray","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: इस बार 90 से ज्यादा राजनीतिक पार्टियां चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: इस बार 90 से ज्यादा राजनीतिक पार्टियां चुनाव मैदान में
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
नेताजी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में इस बार चुनाव मैदान में कूदने वाले राजनीतिक दलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बार करीब 90 से ज्यादा राजनीतिक दल चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं। वहीं 2013 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में इनकी संख्या 66 थी।
साल 2013 के विधानसभा चुनाव में 66 राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे थे। इनमें से छह राष्ट्रीय पार्टियां, नौ क्षेत्रीय पार्टियां और 51 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक पार्टियां शामिल थीं।
लोकतंत्र के पर्व में इस बार 18 नई पार्टिया अपने झंडे और प्रत्याशियों के साथ शामिल हो रही हैं। हालांकि इन नए राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग से अभी मान्यता हासिल नहीं हुई है। चुनाव आयोग इन पार्टियों को जूता, मोजा, पेट्रोल पंप, शिमला मिर्च, टाई जैसे चुनाव चिह्न आवंटित करेगा।
विज्ञापन
प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,583 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। हालांकि इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या सिर्फ 200 थी।
इस बार कांग्रेस, भाजपा और बसपा के अलावा 96 राजनीतिक पार्टियां मैदान में है। इनमें 84 पार्टियां को अब तक मान्यता हासिल नहीं हो पाई है। हालांकि इन राजनीतिक दलों को मान्यता तभी हासिल होगी जब ये दल कम से कम पांच फीसदी यानी 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाए।