फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Love jihad Pressure of change of religion by making porn clipping

Love Jihad: अश्लील क्लिप बनाकर नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव

Sat, 20 May 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
Love jihad Pressure of change of religion by making porn clipping
Demo pic
राजस्थान के सीकर जिले में लव जेहाद का मामला सामने आया है। एक समुदाय विशेष के चार युवकों के खिलाफ नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर उसके आधार पर पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


यह मामला पीड़िता के परिजनों ने सीकर के दांताराम थाने में दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि दांतारामगढ़ इलाके में रहने वाले सोहेब खान, सद्दाम, राजा खान और रोशन खान ने करीब सात महीने पहले स्कूल जा रही उनकी पुत्री को डरा-धमका कर एक गाड़ी में बिठाकर सूनसान जगह ले गए। वहां उन्होंने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान इन युवकों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बालिका पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगे। करीब एक महीने पहले इन्होंने एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर नाबालिग की फोटो डाल दिए।
विज्ञापन


पिता ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बेटी को डरा धमका रुपए भी ऐंठते रहे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उन्होंने इसे धमकाया। इसकी जानकारी जब परिजनों को मिली तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, लव जेहाद के तहत धर्म परिवर्तन के लिए दवाब बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप लगाया कि इस इलाके में लव जेहाद के लिए संगठित गिरोह काम कर रहा है जो नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेलिंग करता है और उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता है। इस गिरोह में इस क्षेत्र की और भी लड़कियां फंसी हुई है।  


ऐसे फांसते हैं भोली लड़कियों को जाल में

आरोपी पहले एक बालिका को अपने जाल में फंसाते और फिर उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो क्लिपिंग बनाते हैं। इस वीड़ियो क्लिपिंग के आधार पर वे बालिका की सहेलियों बुलाते और उनके साथ भी वैसा ही करते। इसके बाद उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed