फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे राहुल गांधी, 500 रुपये निकालने के बाद दोबारा जेब में डाले

Wed, 17 Oct 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Wed, 17 Oct 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Know why Rahul Gandhi keeps back 500 rupees note at Gurudwara

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुद्वारे में दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ में राहुल गांधी के साथ और भी कई नेता मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने दानपेटी में डालने के लिए 500 रुपये का नोट निकाला था लेकिन वापस जेब में डाल दिया।

loader
Know why Rahul Gandhi keeps back 500 rupees note at Gurudwara
एक स्थानीय अखबर की खबर के मुताबिक जब राहुल ने दानपेटी में डालने के लिए पैसे निकाले तो उनके साथ खड़े सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें ऐसा करने से रोका। उन्होंने राहुल को आचार संहिता याद दिलाई जिसके बाद राहुल ने 500 रुपये का नोट दोबारा जेब में वापस डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know why Rahul Gandhi keeps back 500 rupees note at Gurudwara
बता दें राहुल ने ग्वालियर-चंबल के अपने दौरे की शुरुआत ग्वालियर के इसी गुरुद्वारे से की। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योरादित्य सिंधिया और दीपक बावरिया भी मौजूद थे।
Know why Rahul Gandhi keeps back 500 rupees note at Gurudwara
राहुल जब गुरुद्वारे पहुंचे तो गुरुद्वारा समिति ने उनका काफी स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने माथा टेका और मन्नत मांगी।
विज्ञापन
Know why Rahul Gandhi keeps back 500 rupees note at Gurudwara
इससे पहले राहुल ने अपने ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे की शुरुआत पीतांबरा शक्ति पीठ में पूजन से की थी। इसके बाद उन्होंने ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की और फिर मोती मस्जिद भी गए।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed