फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Procession of Lord Hatkeshwar taken out, Dashora community seen engrossed in devotion on Hatkes

Khargone News: भगवान हाटकेश्वर की निकाली शोभायात्रा, हाटकेश्वर जयंती पर भक्ति में रमा दिखा दशोरा समाज

Tue, 23 Apr 2024 10:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Apr 2024 10:06 AM IST
सार

भगवान हाटकेश्वर की जयंती पर देर शाम तक निकली इस यात्रा में बैंड-बाजों की धुन पर महिलाओं ने गरबा नृत्य किया। वहीं, समाज के पुरुष भगवान के जयकारे लगाते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
Procession of Lord Hatkeshwar taken out, Dashora community seen engrossed in devotion on Hatkes
बैंड-बाजों की धुन पर महिलाओं ने किया गरबा नृत्य

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का दशोरा नागर समाज भगवान हाटकेश्वर की जयंती पर भक्ति में रमा नजर आया। भगवान हाटकेश्वर की जयंती के अवसर पर सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार कई धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन किए। वहीं, शाम के समय बैंड-बाजों की धुन पर भगवान की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें सुसज्जित ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भगवान हाटकेश्वर को विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया। देर शाम तक निकली इस यात्रा में बैंड-बाजों की धुन पर महिलाओं ने गरबा नृत्य किया। वहीं, समाज के पुरुष भगवान के जयकारे लगाते हुए नजर आए। इस दौरान जगह-जगह पर स्वागत मंच भी लगाए गए थे, जहां शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई और उन्हें जलपान कराया गया। 

विज्ञापन


समाजजनों ने बताया कि सुबह 7 बजे लघु रुद्राभिषेक के साथ जयंती समारोह की शुरुआत हुई थी। दोपहर में चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण में अहम भुमिका निभाने वाले युवा ईसरो वैज्ञानिक नीरज सत्य पिता स्वर्गीय विश्वनाथ सत्य के साथ विशेष अतिथि समाजसेवी जयनारायण दशोरे, जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता, महिला संगठन जिला अध्यक्ष ममता सुगंधी, नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी भी मौजूद रहे। इस दौरान समाज के मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। इस समूचे आयोजनों में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
विज्ञापन

 

बैंड-बाजों की धुन पर महिलाओं ने किया गरबा नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंड-बाजों की धुन पर महिलाओं ने किया गरबा नृत्य

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed