फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   karata champion became fit by rare surgery.

दुर्लभ सर्जरी से फिट हुआ कराटा चैंपियन, दवाओं के सेवन ने बनाया था असहाय

Fri, 25 Mar 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
karata champion became fit by rare surgery.
वासु

एस्टिरॉयड (इंजरी और संक्रमण को खत्म करने के लिए दी जाने वाली दवा) का अत्यधिक सेवन कितना घातक हो सकता है, यह बुधवार को सर गंगा राम अस्पताल में देखने को मिला।

विज्ञापन


खेल के दौरान इंजरी और उसके दर्द से निजात दिलाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कराटा खिलाड़ी को इतना अधिक एस्टिरॉयड दे दिया गया कि उसके शरीर पर लाल-लाल निशान निकल आए।
विज्ञापन


उसे चलने-फिरने में भी दिक्कत होने लगी। हालांकि दूरबीन से डेढ़ घंटे की सर्जरी कर इस खिलाड़ी को फिर से खेलने लायक बना दिया गया है। पंजाब के जालंधर के रहने वाले वासु कुमरा (16) को तीन माह पहले कराटा खेलते वक्त चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस चोट से निजात दिलाने के लिए डॉक्टरों ने उसे एस्टिरॉयड और दर्द की इतनी अधिक दवा दे दी कि उसे सही तरीके से चलने-फिरने में भी दिक्कत होने लगी। वासु बिस्तर पर भी सही तरीके से नहीं सो पा रहा था।

14 से 15 वर्ष आयु वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है 18वीं रैंक

karata champion became fit by rare surgery.
डॉक्टर

दर्द को देखते हुए 10वीं की परीक्षा के दौरान भी वासु को एक-एक पेपर के लिए निर्धारित समय से काफी अधिक समय दिया गया। वासु की कराटे में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 18वीं रैंक है।

सर गंगा राम अस्पताल के न्यूरो स्पाइन सर्जरी विभाग के कंसलटेंट डॉ. अंशुल गुप्ता ने बताया कि एस्टिरॉयड के अत्यधिक सेवन की वजह से वासु की हालत बेहद खराब हो गई थी। जांच करने पर पता लगा कि उसका डिस्क निकला हुआ है।

लिहाजा दूरबीन से सर्जरी कर निकले हुए डिस्क को हटाने का निर्णय लिया गया। वासु के परिजनों की सहमति के बाद बुधवार सुबह दूरबीन से डेढ़ की सफल सर्जरी की गई। सर्जरी के करीब तीन घंटे बाद ही वासु सही तरीके से चल पा रहा था और बिस्तर पर भी सीधे लेट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed