#CBSE: कानपुर डीपीएस स्कूल के रिजल्ट ने चौंकाया
कानपुर में डीपीएस आजाद नगर 283 बच्चों में 76 बच्चों ने 10 cgpa स्कोर किया हैं। कहने का मतलब है इन सभी छात्रों ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इनके बारे में स्कूल के ऑनर आलोश मिश्रा ने कहा कि हमारे यहां का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है। जब वे यह बयान मौके पर मौजूद अमर उजाला के पत्रकार को दे रहे थे तो उनके पीछे खड़े स्कूल के बच्चे चहक रहे थे।
सभी गर्मजोशी के साथ नारे लगा रहे थे 'ईस्ट ओर वेस्ट डीपीएस इज द बेस्ट', छात्रों के चेहरे खुशी से खिलाखिला रहे थे। सभी छात्र गले मिलकर एक दूसरे को कॉंग्रेच्युलेट करते दिखाई दिए।
छात्रों ने सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन कर दिया
आलोक मिश्रा ने अपने बयान में यह भी बताया कि इस बार स्कूल का परिणाम 100 फीसदी गया है। इस बात की हमे बेहद खुशी है और अपने छात्रों पर नाज है। वहीं कानपुर के चकेरी के एयरफोर्स स्कूल में 181 छात्रों में 36 ने 10 सीजीपीए स्कोर किया है। कानपुर के इन दो स्कूलों के छात्रों ने बड़ी सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन कर दिया है।
अमर उजाला पर कैसे देखें रिजल्ट
अमर उजाला की वेबसाइट http://results.amarujala.com पर जाएं। स्क्रीन पर एक इन्फॉरमेशन बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको आपना अनुक्रमांक और नाम भरना होगा। ऐसा करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा। ये रिजल्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों ही पर उपलब्ध होंगे।