ट्रॉय ट्रेन से शिमला जाने वाले पर्यटकों के लिए अहम खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम में जितना मजा शिमला घूमने का है। उससे ज्यादा मजा कालका से शिमला टॉय ट्रेन में यात्रा करने का है। यही कारण है कि छुट्टियां नजदीक आते ही टॉय ट्रेन की बुकिंग करवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। कालका रेलवे स्टेशन पर रोजाना लंबी कतार लगती है। टिकट बुक करवाने के लिए आने वाले लोगों में सफर को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
कालका से शिमला के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन जैसे-जैसे दूरी को तय करती है रास्ते में खूबसूरत नजारे और सुरंगें सफर को यादगार बना देती हैं। इतना ही नही जब ट्रेन घुमावदार पहाड़ों के बीच से गुजरती है तो नजारा देखने वाला होता है। गर्मी के सीजन में कालका से शिमला जाने वाली सभी ट्रेनें फुल रहती हैं। गर्मी में ठंडे मौसम का मजा लेने के लिए कालका रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।
तना ही नही पहली बार टॉय ट्रेन का सफर करने निकले सैलानी फूले नहीं समा रहे हैं। सैलानियों की मानें तो सड़क के रास्ते की बजाय उन्हें टॉय ट्रेन में शिमला का सफर करना ज्यादा पसंद हैं।
धवार को टॉय ट्रेन में पहली बार सफर करने जा रहे बंगलूरू निवासी शोम ने बताया कि उन्होंने शिमला के बारे में बचपन में सुना था, लेकिन शिमला घूमने का मौका कभी नहीं मिला। समर वेकेशन के चलते वह परिवार के साथ शिमला घूमने के लिए निकले हैं। टॉय ट्रेन के रोमांचक सफर का लुत्फ उठाने के लिए उत्साहित हैं।
कालका-शिमला रूट पर चल रही हैं छह ट्रेनें
पुणे निवासी राजेश ने बताया कि उन्होंने शिमला के बारे में बहुत सुना है। वह परिवार के साथ घूमने आए हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके दो बच्चे हैं जोकि टॉय ट्रेन में सफर करना चाहते हैं। इसलिए वह सड़क मार्ग की बजाए टॉय ट्रेन में सफर करने निकले हैं। अपने परिवार के साथ छुट्टियों में घूमने आई महाराष्ट्र की निशा ने बताया कि सुना है कि शिमला का मौसम सुहावना है जिसका लुत्फ उठाने के लिए वह टाय ट्रेन में सफर करने पहुंचे हैं।
माता प्रसाद पटेल, उप स्टेशन अधीक्षक कालका रेलवे स्टेशन ने बताया कि कालका-शिमला के बीच चलने वाली सभी गाड़ियां भरी हुई चल रही हैं। यदि यात्रियों की संख्या ऐसी ही रही तो रेलवे ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी करने पर विचार करेगा।
कालका-शिमला रूट पर छह ट्रेनें
सुबह 4 बजे- 52457: पैसेंजर
सुबह 5:10 बजे- 72451: रेल मोटर कार
सुबह 5:30 बजे- 52451: शिवालिक डिलक्स
सुबह 6:00 बजे- 52453: मेल एक्सप्रेस
सुबह 8:30 बजे- अपमिक्स ट्रेन
दोपहर 12:10 बजे- 52455 हिमालयन क्वीन