{"_id":"57448b774f1c1bae70691408","slug":"jammu-and-kashmir-assembly-session-start-from-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र आज से
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 24 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा
- फोटो : File Photo
राज्य विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बुधवार से शुरू होगा। 30 जून तक चलने वाले सत्र के हंगामी होने की संभावना है।
विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है तो सोमवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन के विधायकों तथा एमएलसी के साथ बैठक कर विपक्ष के हमले से बचने की रणनीति बनाई।
कहा जा रहा है कि राज्यपाल का अभिभाषण एजेंडा आफ एलायंस पर केंद्रित होगा। इसके साथ प्रधानमंत्री के 80 हजार करोड़ पैकेज के समयबद्ध तरीके से इस्तेमाल पर भी फोकस होगा। महिला सशक्तिकरण, स्किल डेवलपमेंट तथा युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार, रियासत में शांति स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी अभिभाषण केंद्रित होगा।

Trending Videos
स्पीकर ने की अवार्ड समिति की घोषणा
स्पीकर कविंद्र गुप्ता
- फोटो : File Photo
उधर, सैनिक कालोनी, एनआईटी, नीट, कश्मीरी पंडितों की ससम्मान घाटी वापसी, नई औद्योगिक नीति तथा पावर प्रोजेक्ट की वापसी जैसे मुद्दों पर विपक्ष के हमलावर रहने की संभावना है। विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने का कोई भी मौका न छोड़ने की रणनीति बनाई है।
उधर, सोमवार को महबूबा की अध्यक्षता में पीडीपी-भाजपा के मंत्रियों, विधायकों तथा एमएलसी की हुई बैठक में विपक्ष के हमले का जवाब देने की रणनीति बनाई गई। यह फैसला किया गया कि सरकार की उपलब्धियों तथा नीतियों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करना है।
मसलन कर्मचारी हित, युवाओं, आम नागरिकों के हित में उठाए गए मुद्दे। पूर्व सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद के नाम पर शुरू की गई राशन वितरण की नई योजना को भी जोर शोर से प्रचारित करना है।
विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने भी सोमवार को सभी दलों के साथ बैठक कर सत्र संचालन में सहयोग मांगा है। सत्र में 26 मई को विभिन्न क्षेत्र के लोगों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने तीन सदस्यीय अवार्ड समिति की घोषणा की है। यह समिति वर्ष 2016 के सर्वश्रेष्ठ विधायक का चुनाव करेगी। कमेटी में पूर्व स्पीकर अली मोहम्मद सागर, पूर्व विधायक प्रो चमन लाल गुप्ता तथा पत्रकार सुहैल काजिमी को रखा गया है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार समिति अपनी रिपोर्ट मध्य दिसंबर तक सौंपेगी।