फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international yoga day: modi's mann ki baat before yoga

इंटरनेशनल योग डे पर योग से पहले मोदी करेंगे ‘मन की बात’

Mon, 20 Jun 2016 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
international yoga day: modi's mann ki baat before yoga
narendra modi - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग से पहले ‘मन की बात’ करेंगे। वह लोगों को 25 मिनट संबोधित  करेंगे।  जानिए उनका कार्यक्रम शेड्यूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैपिटल कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटरनेशनल योग डे के मौके पर लोगों को 25 मिनट संबोधित  करेंगे।

विज्ञापन


पीएमओ ने प्रधानमंत्री मोदी का जो मिनट टू मिनट शेडयूल चंडीगढ़ पहुंच चुका है। शेड्यूल के अनुसार पीएम 21 जून की सुबह योग करने से पहले 6.35 से लेकर 7 बजे तक लोगों को संबोधित करेंगे। जबकि अभी तक यह कयास लगाया जा रहा था कि मोदी सिर्फ योग करवाने के लिए ही आ रहे हैं और बिना संबोधन के वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन


शेडयूल के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 6.30 बजे मंच पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद पांच मिनट हरियाणा और पंजाब के गवर्नर एवं प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी संबोधित करेंगे। इसके तुरंत बाद मोदी का संबोधन होगा। मोदी के संबोधन के बाद सुबह 7 बजे से लेकर 7.45 तक योगासन कराया जाएगा। इसके पश्चात 7.50 बजे पीएम चंडीगढ़ से दिल्ली के जाने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर पार्षद नहीं करेंगे योग नगर निगम के अधिकतर पार्षद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में योग नहीं करेंगे, जबकि वह बिना योग वहां मौजूद रहेंगे। नगर निगम के हर पार्षद के लिए वीआईपी पास भी आया है। आयोजन स्थल पर दोनाें तरफ एक- एक कार्नर बनाया गया है, जहां पर वीआईपी पास वालों को बैठने की जगह दी जाएगी। वहां 600 लोग बैठ सकते हैं। यह कार्नर विशेष तौर पर भाजपा की मांग पर उन बुजुर्ग और विकलांग लोगों के लिए बनाने का प्रस्ताव था जो कि योग नहीं कर सकते हैं लेकिन इनमे अब वीआईपी और उनके परिवार वालों को भी बिठाया जा रहा है। यहां तक भाजपा के कई सीनियर नेताओं के परिवार के सदस्यों को भी यहां पर बैठने के लिए वीआईपी पास दिए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के लिए आज रात ही चंडीगढ़ आज जाएंगे मोदी

international yoga day: modi's mann ki baat before yoga
मोदी - फोटो : ANI
40 गणमान्य करेंगे मोदी को रिसीव: प्रधानमंत्री मोदी 20 जून की रात में ही शहर में आ जाएंगे। एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए 40 गणमान्य लोगों के नाम प्रोटोकोल के अनुसार तय किए गए हैं। इनमें हरियाणा और पंजाब के अलावा चंडीगढ़ के प्रमुख नेता और अधिकारी शामिल हैं। इन सभी लोगों के नाम भी पीएमओ से मंजूर होकर आए हैं।

सबसे पहले गवर्नर प्रो. सोलंकी पीएम को रिसीव करेंगे
प्रोटोकोल के अनुसार प्रधानमंत्री को सबसे पहले पंजाब-हरियाणा के गवर्नर प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और तीसरे नंबर पर  पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और सांसद किरण खेर 6वें नंबर पर रिसीव करेंगे। नगर निगम के मेयर अरुण सूद 16 वें नंबर पर, प्रशासक के सलाहकार परिमल राय 19 वें, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन 33 वें, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन 34 वें, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन 35 वें नंबर पर पीएम को रिसीव करेंगे।

रिसीव करने वाले टाप-10 में इनका भी नाम 
पीएम को रिसीव करने वाले टॉप 10 में केंद्रीय मंत्री श्रीपाद येस्सो नाईक, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष एवं मंत्री विजय सांपला, सांसद रतन लाल कटारिया, श्वेत मलिक, पंजाब के कैबिनट मंत्री मदन मोहन मित्तल और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का नाम शामिल है।

मंच पर मोदी के साथ 8 गणमान्य होंगे उपस्थित
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में मंच पर मोदी योग के साथ योग करने वालों में पंजाब -हरियाणा के गवर्नर, हरियाणा और पंजाब के सीएम, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येस्सो नाईक, पंजाब विधानसभा केस्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, हरियाणा विधानसभा की स्पीकर कंवरपाल गुर्जर, सांसद किरण खेर और केंद्र सरकार के आयुष विभाग के सचिव अजीत एम शरण उपस्थित रहेंगे।

सी आफ वालों में 35 के नाम शामिल
मोदी को एयरपोर्ट छोड़ने जाने वालों में 35 लोगों का नाम शामिल है। हरियाणा के सांसद रतन लाल कटारिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। जबकि चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमला शर्मा, धर्मपाल गुप्ता को इसमें शामिल किया गया है। ले. जनरल केजे सिंह का नाम रिसीव और सी आफ दोनों सूची में है। पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और कालका की विधायक लतिका शर्मा का भी सीआफ करने जाएंगी। शेड्यूल के अनुसार चंडीगढ़ के डीसी अजीत बाला जी जोशी पूरे कार्यक्रम के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed