फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Insia Arora of Hisar sitting on the hot seat of KBC Amitabh Bachchan said you will be the judge

शाबाशः पिता का सपना पूरा करने को केबीसी की हॉट सीट पर बैठीं हिसार की इंसिया अरोड़ा, अमिताभ बच्चन बोले- बनोगी जज

Wed, 13 Oct 2021 01:56 PM IST
Trainee Trainee रवि घोड़ेला, संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हरियाणा)
रवि घोड़ेला, संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 13 Oct 2021 01:56 PM IST
सार

हिसार की इंसिया अरोड़ा ने कमाल कर दिया है। अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए केबीसी की हॉट सीट पर बैठीं और अमिताभ बच्चन ने उनका हौसला भविष्य में जज बनने की बात कह कर बढ़ाया। गांव बालसमंद की रहने वाली और फिलहाल हिसार के सेक्टर-13 में रह रहीं इंसिया पर आज हर किसी को गर्व है। शो का प्रसारण 18 से 20 अक्तूबर को सोनी टीवी पर होगा।

विज्ञापन
Insia Arora of Hisar sitting on the hot seat of KBC Amitabh Bachchan said you will be the judge
इंसिया अरोड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कौन बनेगा करोड़पति में शनिवार को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के सामने हिसार शहर के सेक्टर-13 की रहने वालीं सीनियर बैंक मैनेजर सुरेश अरोड़ा की बेटी इंसिया अरोड़ा को बैठने का मौका मिला। मूल रूप से इसी जिले के गांव बालसमंद की रहने वालीं इंसिया ने शो में कितनी राशि जीती है, इसका खुलासा 18 से 20 अक्तूबर को सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले एपिसोड में खुद अमिताभ बच्चन करेंगे। फिलहाल इंसिया अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए दिल्ली चली गई हैं।

विज्ञापन


अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए इंसिया पहले ही प्रयास में कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंच गईं। इंसिया अरोड़ा ने बताया कि वे बचपन से देखती आ रही हैं कि पिता सुरेश अरोड़ा कौन बनेगा करोड़पति के सभी शो देखते हैं। उन्होंने खुद भी शो में जाने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा पंचायत चुनाव: दिसंबर तक करना होगा इंतजार, सरकार ने हाईकोर्ट में मांगी चुनाव की अनुमति, जवाब के लिए याची ने मांगी मोहलत
विज्ञापन
विज्ञापन


जब अमिताभ बोले-मां तो कह रही थीं कि आप भोली हैं
इंसिया के अनुसार 21 साल से पिता सुरेश अमिताभ बच्चन के शो देखते आ रहे हैं। शो में जाने के लिए उन्होंने कई बार प्रयास किए, लेकिन वे नहीं जा पाए। पिता के देखे सपने को मैंने पूरा करने की मैंने ठानी और पहला प्रयास किया। शो की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में हॉट सीट पर इंसिया से कहा कि आपकी मां तो कह रही थीं कि आप बहुत कम बोलती हैं और शांत रहती हैं। आप तो जब से हॉट सीट पर बैठी हैं, बोले ही जा रही हैं।

आप मेहनत करते रहिए, बहुत जल्द जज बनेंगी। इंसिया ने बताया कि उनका मकसद शो में जाकर पैसे कमाना ही नहीं था, बल्कि 21 साल से प्रयास करते आ रहे पिता के सपने पूरा करना था। बेटियों के लिए उन्होंने संदेश दिया कि मेहनत और काबिलियत से किए गए कार्य में किस्मत हमेशा साथ देती है। इंसिया ने अमिताभ बच्चन के शो में जीत हासिल की है।


यह भी पढ़ें-सोनीपत: झूठी शान के लिए परिवार के तीन लोगों की हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 2016 में पूरे परिवार को मारी थी गोलियां

सिलेक्शन ने दिया हौसला
इंसिया अरोड़ा ने बताया कि जब उनके केबीसी में सिलेक्शन की बात उजागर हुई, तब से उनके जज बनने के सपने को हौसला मिला। उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके द्वारा किया गया पहला प्रयास ही रंग लाया। मैंने शो में जाने के लिए पहली बार ही प्रयास किया और मैं सफल रही। 8 और 9 अक्तूबर को हुए दो दिन के शो की शूटिंग में हिस्सा ले चुकी हूं।

केबीसी की टीम ने दो दिन के शो में इंसिया अरोड़ा की फाइनल शूटिंग पूरी करवाई। इससे पहले मुंबई से केबीसी की टीम उनका शूट करने के लिए घर पहुंची थी। केबीसी टीम ने इंसिया के घर और पढ़ाई करने को शूट किया। अब 18 से 20 अक्तूबर को शाम 9 बजे सोनी टीवी पर हिसार की होनहार बेटी का कार्यक्रम प्रसारित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed