फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Indore: Indore's Dussehra grounds smelled of Marathi cuisine, folk dances enthralled the mind.

Indore: मराठी व्यंजनों से महका इंदौर का दशहरा मैदान, लोक नृत्यों ने मन मोहा

Sat, 27 Jan 2024 07:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 27 Jan 2024 07:37 PM IST
सार

जत्रा में मराठी व्यंजन पूरण पोली, चिरोटे, करंजी, बासुंदी, जलेबी जैसे पारंपरिक मीठे व्यंजन के साथ झुनका भाकर, भरीत भाकर, सांभर बड़ी, कोथिमर बड़ी, दूध बड़ी, थालीपीठ, पातोडी रस्सा, बटाटा वड़ा जैसे अनेक नमकीन मराठी व्यंजन भी लोगों को चखने को मिले।

विज्ञापन
Indore: Indore's Dussehra grounds smelled of Marathi cuisine, folk dances enthralled the mind.
दशहरा मैदान पर आयोजित जत्रा मेला। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मराठी स्वाद और संस्कृति दशहरा मैदान गुलजार है। तीन दिवसीय मेला तरुण जत्रा यहां आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन 50 से भी अधिक स्वादिष्ट मराठी व्यंजनों के जायके का लुत्फ हजारों लोगों ने लिया और महाराष्ट्र के लावणी नृत्य का आनंद भी उठाया।

विज्ञापन

संस्था तरुण मंच, हीरक जयंती रहवासी संघ, महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर और 20 से भी अधिक सामाजिक संस्थाओं ने जत्रा का आयोजन किया हैै। जिसका शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मधु वर्मा ने किया।

विज्ञापन

आयोजन से जुड़े सुनील धर्माधिकारी ने बताया कि लगातार सत्रह वर्षों से जत्रा सभी मिलकर आयोजित कर रहे है। पहले इसका स्वरुप छोटा था, लेकिन समय के साथ इसकी ख्याती बढ़ती गई और अब दशहरा मैदान भी छोटा पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जत्रा में मराठी व्यंजन पूरण पोली, चिरोटे, करंजी, बासुंदी, जलेबी जैसे पारंपरिक मीठे व्यंजन के साथ झुनका भाकर, भरीत भाकर, सांभर बड़ी, कोथिमर बड़ी, दूध बड़ी, थालीपीठ, पातोडी रस्सा, बटाटा वड़ा जैसे अनेक नमकीन मराठी व्यंजन भी लोगों को चखने को मिले। पूरन पोली, झुनका भाकर के स्टाॅल पर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।



पहले दिन विभिन्न समूहों के 300 से भी अधिक बाल कलाकारों ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा महाराष्ट्र के लोकनृत्यों के साथ ही लावणी नृत्य की प्रस्तुतियां भी कलाकारों ने दी। दशहरा मैदान पर 28 जनवरी तक जत्रा आयोजित होगा। इस दौरान अलग-अलग नृत्य दल प्रस्तुतियां देंगे। जो स्टाॅल लोगों को पसंद अाए है। उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed