फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   indian railway: Now 'Chris' will monitor the tracks

भारतीय रेलः अब ‘क्रिस’ करेगा पटरियों की निगरानी

Mon, 03 Aug 2020 12:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:38 AM IST
सार

एप से पेट्रोलिंग की दूरी और पेट्रोलमैन की लोकेशन भी हो सकेगी ट्रेस
 

विज्ञापन
indian railway: Now 'Chris' will monitor the tracks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ओएचई लाइन की भी संभव होगी निगरानी, किसी भी खामी को तुरंत सुधारा जा सकेगा  

विज्ञापन
बरेली। जाड़ों में ट्रैक फ्रैक्चर की अधिक घटनाएं होती है। इन दिनों पेट्रोलिंग करना भी मुश्किल हो जाता है। कई पेट्रोलमैन बिना पेट्रोलिंग किए ही ट्रैक को फिट करार दे देते हैं, जो कभी कभी दुर्घटना का भी कारण बन जाता है। रेलवे ने इस खामी को दूर करने के लिए एक एप ‘क्रिस’ विकसित किया है, जिसके प्रयोग से न सिर्फ सटीक जानकारी मिल सकेगी, बल्कि उसमें अविलंब सुधार भी संभव हो सकेगा। खास यह है कि इससे ओएचई लाइन की भी निगरानी संभव है। इज्जतनगर मंडल में इस एप का प्रयोग सफलता पूर्वक किया जा रहा है, जल्द ही यह एप देशभर के सभी स्टेशनों पर लागू कर दिया जाएगा। 
रेलवे ने क्रिस (सेंट्रल फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम) एप बनाया है, जिसे ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (टीडीएमएस) का नाम दिया गया है। यह सिस्टम इज्जतनगर रेल मंडल के रावतपुर- फर्रुखाबाद- कासगंज- मथुरा सेक्शन में सफलतापूर्वक काम कर रहा है। इस एप से पटरियों और ओएचई लाइन में कोई भी कमी पाए जाने पर पेट्रोलमैन एप में कमी को फीड करके केवल टिक करेगा, जिसके बाद सारा ब्योरा मय लोकेशन के संबंधित सेक्शन अधिकारी को मिल जाएगा। इससे तुरंत ही सेक्शन अधिकारी कमी दूर करवा सकेंगे। इस एप की विशेषता यह भी है कि इसमें एक आटोमेटिक अलार्म भी लगा हुआ है जो प्रत्येक 15 दिन में सेक्शन इंचार्ज को यह बताएगा कि किन-किन सेक्शन में पेट्रोलिंग नहीं की गई है। इससे पहले ट्रैक पेट्रोलिंग के लिए जीपीएस आधारित ट्रैकर सभी पेट्रोलमैन को पहले ही दिए जा चुके हैं। अभी मानसून पेट्रोलिंग की जा रही है। इस एप से संबंधित अधिकारी किसी भी समय पेट्रोलमैन की लोकेशन ट्रेस कर सकता है। यहां बता दें कि अब तक पेट्रोलिंग के दौरान पेट्रोल मैन सभी खामियों को एक पेपर पर नोट करता था। वापस स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को सूचना देता था, जिसके बाद ही सुधार संभव हो पाता था। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही यह एप मंडल के सभी स्टेशनों पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

छोटे व्यापारियों के लिए उत्तर रेलवे  ने शुरू की एक माला ट्रेन योजना

बरेली। छोटे व्यापारियों का रुझान रेल की तरफ बढ़ाने के लिए उत्तर रेलवे ने एक माला ट्रेन योजना शुरू की है। योजना के तरह पहली रैक चीनी की गांधीधाम तक ले जाने की तैयारी है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक, यह योजना उन छोटे व्यापारियों के लिए बहुत फायदेमंद होगी जो पूरा रैक किराए पर नहीं ले सकते हैं। इस योजना के तहत व्यापारी अब एक वैगन पूरा या मिलजुलकर भी किराए पर ले सकेंगे। अभी जो रैक बनाया जा रहा है उसमें व्यापारी केवल चीनी या उससे बना सामान ही भेज सकेंगे। पहला रैक उन स्थानों से चलाया जा रहा है जहां चीनी मिलें अधिक हैं। इसी के तहत ट्रेन की शुरूआत हरदोई से की जा रही है। यह रैक रोजा, मुरादाबाद, धामपुर, रुड़की रूट से दिल्ली मंडल के टपरी, देवबंद, पटेल नगर होते हुए गुजरात के गांधीधाम तक ले जाया जाएगा। ट्रेन की मॉनिटरिंग मंडल के अलावा मुख्यालय भी करेगा। मुरादाबाद जंक्शन के सीएमआई हेमंत कुमारके मुताबिक, यह मालवाहक ट्रेन कम से कम 21 रैक की होगी। भाड़ा पीस मील वैगन लोड करने के हिसाब से लिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी उनके नंबर 9760534973 से ली जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed