फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal mla and ministers car and house loans figures

OMG! हिमाचल के मंत्रियों-विधायकों ने ले रखा है इतना लोन

Wed, 18 May 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 May 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
himachal mla and ministers car and house loans figures
मंत्री सुधीर शर्मा ने कुल 44,56,000 रुपये ऋण लिया है।

कार और बंगले के लिए सस्ता लोन लेने में न मंत्री चूके और न ही विधायक। हिमाचल में विधायकों को केवल चार फीसदी ब्याज पर लोन मिलता है। इस बहती गंगा में हिमाचल की 12वीं विधानसभा के 75 प्रतिशत जनप्रतिनिधियों ने हाथ धोए हैं। प्रदेश विधानसभा सचिवालय से सबसे ज्यादा कर्ज लेने वालों में मंत्रियों में सुधीर शर्मा हैं तो विधायकों में आनी से कांग्रेस विधायक खूब राम हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने भी पांच लाख रुपये का कर्ज लिया है।

विज्ञापन


भवन निर्माण और गाड़ी खरीदने के लिए विधायकों को चार फीसदी ब्याज दर पर लोन मिलता है। इसे मोटर कार एडवांस और गृह एवं भवन एडवांस नाम से दिया जाता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुल 51 विधायकों ने कार और भवन निर्माण के लिए कर्ज लिया है। खूब राम ने प्रदेश विधानसभा सचिवालय से 52,27,000 रुपये ऋण लिया है। उन्होंने 2,27,000 रुपये का कार और 50 लाख रुपये का आवास लोन लिया है। मंत्री सुधीर शर्मा ने कुल 44,56,000 रुपये ऋण लिया है।
विज्ञापन


इन्होंने 19,56,000 रुपये कार के लिए और 25 लाख रुपये हाउस लोन लिया है। अन्य मंत्रियों की बात करें तो कौल सिंह ठाकुर ने 14 लाख, मुकेश अग्निहोत्री ने छह लाख, प्रकाश चौधरी ने दो लाख 80 हजार, ठाकुर सिंह भरमौरी ने नौ लाख 40 हजार रुपये और सुजान सिंह पठानिया ने 6,50,000 रुपये लोन लिया है। 12 अन्य विधायकों ने भी 50-50 लाख रुपये कर्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नूरपुर के कांग्रेस विधायक अजय महाजन, कसुम्पटी के कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह, शिलाई से भाजपा विधायक बलदेव तोमर, भटियात से भाजपा विधायक बिक्रम जरयाल, चौपाल से निर्दलीय विधायक बलवीर वर्मा, मनाली से भाजपा विधायक गोविंद ठाकुर, नाहन से निर्दलीय विधायक किरणेश जंग, इंदौरा से निर्दलीय विधायक मनोहर धीमान, गगरेट से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया, पच्छाद से भाजपा विधायक सुरेश कुमार, अर्की से भाजपा विधायक गोबिंद राम शर्मा और रेणुका से कांग्रेस विधायक विनय कुमार हैं।

इन विधायकों ने भी लिया इतना लोन

himachal mla and ministers car and house loans figures
विधायक आशा कुमारी ने 47,10,309 रुपये का लोन लिया है।

आशा कुमारी ने 47,10,309 रुपये, बीके चौहान ने 20,00,000, बिक्रम सिंह ने  17,02,500 रुपये, बिक्रम जरयाल ने 50,00,000, बंबर ठाकुर ने 13,50,000, राजीव बिंदल ने 13,50,000, राजीव सैजल ने 18,50,000, गोविंदराम शर्मा ने 43,70,000, गुलाब सिंह ठाकुर ने 3,00,000, हंस राज ने 12,25,000, इंद्र सिंह  ने 28,00,000

जगत सिंह नेगी ने 5,00,000, जयराम ठाकुर ने 2,50,000, कर्ण सिंह ने 18,39,000, किरणेश जंग ने 50,00,000, किशोरी लाल ने  10,72,900, केएल ठाकुर ने 12,60,000, कुलदीप कुमार ने 2,00,000, महेश्वर सिंह ने 12,36,900, मनोहर धीमान ने 50,00,000, मनसा राम ने 2,00,000, मोहन लाल ब्राक्टा ने 38,00,000

नीरज भारती ने 20,00,000, नंद लाल ने 20,00,000, पवन काजल ने 50,00,000, राजेश धर्माणी ने 14,00,000, नरेंद्र ठाकुर ने 20,00,000, राम कुमार ने 25,50,000, रवि ठाकुर ने 49,99,700, रविंद्र सिंह रवि ने 4,83,000

राकेश कालिया ने 50,00,000, रिखी राम कौंडल ने 85,000, सुरेश भारद्वाज ने 11,84,000, सुरेश कुमार ने 50,00,000, विजय अग्निहोत्री ने 12,66,900, यादविंद्र गोमा ने 10,97,000, विनय कुमार ने 50,00,000 और विनोद कुमार  ने 20,00,000 रुपये का लोन लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed