फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election bjp expelled seven rebel leader from party

बागियों पर भाजपा का बड़ा फैसला, इन सात नेताओं पर की ये कार्रवाई

Tue, 31 Oct 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election bjp expelled seven rebel leader from party

कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी पार्टी की मर्जी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे बागी नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने और पार्टी विरोधी कार्य के लिए 7 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन


इनमें चंबा के भाजपा विधायक बीके चौहान, डीके सोनी, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवीण शर्मा, भरमौर के ललित ठाकुर, फतेहपुर के बलदेव ठाकुर, जसवां-परागपुर के हंसराज और रेणुका विधानसभा क्षेत्र से हृदय राम शामिल हैं। भाजपा ने इन्हें 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है। 
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस भी अपने ऐसे 7 नेताओं को निष्कासित कर चुकी है जो पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। पार्टी से टिकट न मिलने के कारण ये नेता रुष्ट हो गए। ऐसे में इन्होंने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगाः सत्ती

himachal assembly election bjp expelled seven rebel leader from party

26 अक्तूबर को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन ये जिद्द पर अड़े रहे। नामांकन वापस न लेने के बाद पार्टी ने इन्हें एक और मौका दिया कि भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करें लेकिन इन्होंने वरिष्ठ नेताओं की एक न सुनी। 

सोमवार को पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें सर्वसहमति से इन्हें निष्कासित करने का फैसला लिया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वालों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

कांग्रेस ने निष्कासित किए तीन और बागी

himachal assembly election bjp expelled seven rebel leader from party

वहीं कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर तीन और प्रत्याशियों को पार्टी से बाहर कर दिया है। कांग्रेस ने ऊना सदर से राजीव गौतम, कुटलैहड़ से शिव हरिपाल और पच्छाद से रत्न सिंह कश्यप को छह साल के लिए निष्कासित किया है।

राजीव गौतम ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा, शिव हरिपाल कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा और रत्न सिंह कश्यप पच्छाद से गंगूराम मुसाफिर के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए खड़े हो गए।

अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के निर्देश के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे उम्मीदवारों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

उनकी प्राथमिक सदस्यता को छह साल के लिए रद्द कर दिया गया है। पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ने वाले सात निर्दलीय उम्मीदवारों को कांग्रे से पहले ही निष्कासित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed