{"_id":"699e715cbf47ea9b48063ad4","slug":"he-called-his-mother-im-leaving-i-wont-be-back-after-a-while-the-information-came-back-and-the-son-jumped-into-the-river-bastar-news-c-1-1-noi1494-3989927-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: मां को फोन कर कहा 'वापस नहीं आऊंगा', महिला आरक्षक के बेटे ने लगाई नदी में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: मां को फोन कर कहा 'वापस नहीं आऊंगा', महिला आरक्षक के बेटे ने लगाई नदी में छलांग
Wed, 25 Feb 2026 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, जगदलपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित इंद्रावती नदी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सीएसपी कार्यालय में पदस्थ एक महिला आरक्षक के 19 वर्षीय बेटे ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस और नगर सेना की एसडीआरएफ टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने छलांग लगाने से पहले अपनी मां को फोन कर कहीं जाने और वापस न लौटने की बात कही थी, जिससे उसकी मां घबराकर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें तरुण का चप्पल और मोबाइल फोन बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने युवक को नदी में कूदते हुए देखा था। रात अधिक होने के कारण युवक का तत्काल पता नहीं चल सका, लेकिन एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने सुबह से ही नदी में सर्चिंग जारी रखी है।
विज्ञापन
परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है और वे भी देर रात से नदी किनारे मौजूद हैं। महिला आरक्षक का पति भी पुलिस विभाग में कार्यरत है, हालांकि दोनों कई वर्षों से अलग रह रहे हैं। तरुण अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा बताया जा रहा है। इस दुखद घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल, युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन