{"_id":"604617bb8ebc3eda731b954a","slug":"ghazipur-army-jawan-dies-in-road-accident-in-jammu-while-going-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गाजीपुर के जवान की मौत, ड्यूटी पर जाते समय जम्मू में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गाजीपुर के जवान की मौत, ड्यूटी पर जाते समय जम्मू में हुआ हादसा
Mon, 08 Mar 2021 05:58 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: हरि User
Updated Mon, 08 Mar 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
धर्मानंद तिवारी की फाइल फोटो।
जम्मू के सतवारी में ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में गाजीपुर के सेना के जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई, घर पर मातम पसर गया। परिजनों रो-रोकर बेहाल हैं। हादसा रविवार को हुआ।
विज्ञापन
गाजीपुर जनपद के सुहवल क्षेत्र स्थित डुहिया गांव निवासी सेना के जवान हवलदार धर्मानंद तिवारी (44) वर्ष 1996 में हैदराबाद में सेना के इंजीनियरिंग कोर में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह जम्मू में तैनात थे। रविवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी सतवारी के पास पीछे से एक वाहन ने धक्का मार दिया। हादसे में धर्मानंद तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना की जानकारी होते ही जम्मू में साथ रह रहीं पत्नी मंजू देवी एवं उनका छोटा पुत्र बिलखने लगे। देर रात हादसे की खबर गांव पहुंची तो पिता रमाकांत तिवारी एवं मां श्याम बेलादेवी की चीख सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसरा है। लखनऊ में रहकर धर्मानंद तिवारी की बड़ी पुत्री शिवानी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। परिजनों ने बताया कि पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से देर रात बाबतपुर हवाई अड्डा और वहां से सड़क मार्ग से डुहिया लाया जाएगा।
विज्ञापन