फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fortis Hospital given one lakh rupees Bill for treatment four hours in noida

फोर्टिस अस्पताल ने चार घंटे इलाज का बिल एक लाख रुपये दिया

Wed, 13 Dec 2017 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 13 Dec 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
Fortis Hospital given one lakh rupees Bill for treatment four hours in noida
- फोटो : File Photo

निजी अस्पतालों की ओर से भारी भरकम बिल थमाने का एक और मामला सामने आया है। सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल पर महज चार घंटे इलाज के लिए 1.03 लाख  रुपये वसूलने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप मृतका के पिता ने लगाया है।

विज्ञापन


इस संबंध में एसएसपी, डीएम, सीएमओ और थाना सेक्टर-58 में शिकायत की गई है। पुलिस के मुताबिक मेरठ के सिकरोड़ निवासी जोगिंदर सिंह ने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी श्वेता (21) 18 नवंबर को अचानक दौरा पड़ने से बेहोश हो गई थी। उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन


20 नवंबर को श्वेता की तबियत फिर खराब हो गई। रात करीब एक बजे उसे नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इमरजेंसी में उसे एक इंजेक्शन दिया और सीधे आईसीयू में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंदर सिंह के मुताबिक, रातभर डॉक्टर यही कहते रहे कि तबियत में सुधार है, लेकिन सुबह करीब पांच बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोप है कि इलाज की एवज में1.03 लाख रुपये का भुगतान करने के बाद ही परिजनों को शव सौंपा गया।


पीड़ित ने कहा कि महज चार घंटे में इतना बिल कैसे हो गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उधर, फोर्टिस अस्पताल ने दावा किया कि मरीज को बचाने का हर संभव प्रयास किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed