{"_id":"58e27b4b4f1c1bc06e5b5083","slug":"forest-department-active-in-leopard-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की हत्या के मामले में वन विभाग हरकत में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की हत्या के मामले में वन विभाग हरकत में आया
लोहाघाट (चंपावत)
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली कुमांऊ रेंज में घाट के पास शिकारियों द्वारा गोली मारकर तेंदुए की हत्या के मामले में वन विभाग हरकत में आ गया है। विभागीय अधिकारियाें ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे जला दिया गया है।
उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोहर सिंह सेमिया का कहना है कि सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि होने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि काली कुमाऊं रेंज की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी चंपावत के यहां अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1927 की धारा 26 की एक संशोधन 2006 की धारा 9 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
उन्होंने बताया कि घाट के पास पनार रोड पर एनएच से करीब 400 मीटर की दूरी पर सड़क पर नर तेंदुआ मृत मिला था। चंपावत-पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर तेंदुए का शव मिलने के बाद दोनों जिलों की पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है। घाट चौकी से शनिवार रात को लोहाघाट-घाट-पनार मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है। रेंजर पंत का कहना है कि बौतड़ी क्षेत्र में जिन लोगों के पास लाइसेंसी बंदूकें है उनकी पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।