{"_id":"5eb8f9998ebc3e9056107d40","slug":"five-new-patients-found-corona-positive-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः कैसरबाग में मरीजों के मिलने का नहीं थम रहा सिलसिला, फिर मिले पांच पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः कैसरबाग में मरीजों के मिलने का नहीं थम रहा सिलसिला, फिर मिले पांच पॉजिटिव
Mon, 11 May 2020 12:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 May 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के हॉटस्पॉट कैसरबाग में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को कैसरबाग स्थित घसियारी मंडी में एक महिला समेत पांच नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि ये लोग कोरोना संक्रमित इलाके के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में थे। राजधानी में मरीजों की संख्या 261 हो गई है।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया, कैसरबाग इलाके के सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए सभी रोगी हैं। ये पॉजिटिव आये रोगी के संपर्क में रहे थे। इलाके में पांच नए रोगी मिलने बाद हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में लगातार जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट इलाके के हर संदिग्ध की होगी जांच
150 नमूने लिए गए
डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि कैसरबाग के घसियारी मंडी, सब्जी मंडी बेहद संवेदनशील इलाके हैं। रविवार को इन इलाकों के साथ ही अमीनाबाद समेत अन्य हॉटस्पॉट से करीब 150 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिन जगहों से मरीज मिले हैं, वहां से नमूने लिए गए
हॉटस्पॉट कैसरबाग, अमीनाबाद समेत अन्य इलाकों में भी घर-घर टीम भेजी जा रही है। टीम हर संदिग्ध रोगी की जांच करेगी। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है, जिनकी स्क्रीनिंग के साथ ही उनके नमूने लेकर भेजे जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा मैसेज
रविवार को सोशल मीडिया पर चिनहट कस्बे के छह दुकानदारों के कोरोना संक्रमित कारोबारी के संपर्क में आने की खबर वायरल होती रही। हालांकि सीएमओ ऑफिस से इसकी पुष्टि नहीं हुई।