{"_id":"592599444f1c1b51168b45a6","slug":"ferozpur-police-investigation-on-gangsters-ricky","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये जेल किसी होटल से कम नहीं, कैद रहकर गैंगस्टर करवा देते हैं बड़ी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये जेल किसी होटल से कम नहीं, कैद रहकर गैंगस्टर करवा देते हैं बड़ी वारदात
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 25 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
जेल सुरक्षा पर बड़ा सवाल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस की जेल किसी होटल से कम नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कैद में रहकर भी कैदी बड़ी आसानी से बाहर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसका खुलासा गैंगस्टर्स के गुर्गां से पूछताछ के बाद हुआ है। फिरोजपुर में पुलिस की ओर से पकड़े गए गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ जज व वरिंदर सिंह उर्फ रिकी से उनके ग्रुप से जुड़े सदस्यों के बारे में गहन पूछताछ करने में जुटी है। यह जेल में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर वारदातों को अंजाम देते हैं।
इसके अलावा गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी के कातिल गैंगस्टर जयपाल के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि जयपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ये भी पूछताछ कर रही है कि ये दोनों फिरोजपुर में किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उधर, एसएसपी गौरव गर्ग का कहना है कि अभी गैंगस्टरों के बारे में पूछताछ की जा रही है। कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
गैंगस्टर गगनदीप सिंह व वरिंदर सिंह के मोबाइल डिटेल की भी जांच की जा रही है, इससे यह पता चलेगा कि ये दोनों जेल में बंद गैंगस्टरों व आतंकियों के संपर्क में हैं या नहीं। क्योंकि जेल में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर ही ये लोग बैंक डकैती, किसी अमीर व्यक्ति को अगवा करना, लूटपाट करना और सुपारी लेकर किसी की हत्या करने जैसे वारदातों को अंजाम देते हैं।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना
जेल
- फोटो : Demo Pic
गगनदीप और वरिंदर खतरनाक गैंगस्टर जयपाल, चंदन उर्फ चंदू, गुरप्रीत सिंह सेखों, विक्की गौंडर, कुलप्रीत नीटा, रणजोध जोधा के संपर्क में हैं। इसी ग्रुप ने गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी की शिमला में गोली मार कर हत्या की थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस गगनदीप व वरिंदर से ये पूछताछ कर रही है कि वो फिरोजपुर में किस घटना को अंजाम देने के लिए आए थे, क्योंकि इनकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी, ये दोनों फिरोजपुर में छिपे थे तो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना थी।
जज ने इसीलिए रिकी से पैसे मंगवाए थे। रिकी मोगा से फिरोजपुर में जज को लगभग डेढ़ लाख रुपये देने आ रहा था। रिकी ने नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपियों की पूरी मदद की थी। नाभा जेल ब्रेक कांड में रिकी का पूरा हाथ था, तभी से पुलिस रिकी की तलाश कर रही थी। ये दोनों फिरोजपुर में किसी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।