{"_id":"57d847bd4f1c1b2d46d48677","slug":"eid-message-of-brotherhood-peace-and-prayers-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर गले लगकर दिया भाईचारे का पैगाम, मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर गले लगकर दिया भाईचारे का पैगाम, मांगी अमन-चैन की दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दीं।
विज्ञापन
इस दौरान कुर्बानी का दौर जारी रहा। सेक्टर-8, निठारी, भंगेल समेत कई बाजारों में रौनक दिखी। नमाज अदा करने के लिए सेक्टर-8 स्थित बड़ी मस्जिद (जामा मस्जिद), सेक्टर-31 निठारी मस्जिद पर सुबह से मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने अल्लाह की इबादत कर अमन और चैन की दुआ मांगी। कई लोगों ने मस्जिद की छतों और हरौला में सड़कों पर नमाज पढ़ी। इस दौरान राहगीरों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
इमाम मुफ्ती राशिद ने बताया कि ईद-उल-जुहा त्याग, समर्पण और ताकत की निशानी है। सेक्टर- 8 के बाजार में देर रात तक भीड़ दिखी।
जिलाधिकारी एनपी सिंह समेत पुलिस के आला अफसर भी मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए सेक्टर-8 की जामा मस्जिद और सेक्टर-9 की मस्जिद के आसपास की सड़कों पर रूट डायवर्जन रहा।
सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक आसपास की सड़कों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। कई प्वाइंट पर बेरिकेड लगाए गए थे। नमाज की समाप्ति के बाद यातायात दोबारा से बहाल हो गया।