{"_id":"59b3afca4f1c1bf67f8b54c8","slug":"education-minister-rambilas-sharma-comments-on-ryan-school-pradyuman-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रयान स्कूल में बच्चे के कत्ल के 29 घंटे बाद जागे मंत्री, बोले सख्त एक्शन लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रयान स्कूल में बच्चे के कत्ल के 29 घंटे बाद जागे मंत्री, बोले सख्त एक्शन लेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
pradyuman thakur murder case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के रयान स्कूल में दूसरी कक्षा के बच्चे प्रद्युमन के कत्ल को 29 घंटे बीत जाने के बाद सरकार जागी और बयान जारी करते हुए कहा कि सख्त एक्शन लेंगे। प्रद्युमन मर्डर केस में पहली बार शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने अपनी बात रखी। शिक्षा मंत्री ने संवेदना जाहिर की और कहा कि मैं कल गुरुग्राम जाऊंगा और पूरे मामले की जानकारी लूंगा।
अगर जांच में स्कूल दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मान्यता रद्द कर दी जाएगी। शिक्षामंत्री ने कहा कि मैंने जांच करने को कहा है। कल दोपहर साढ़े 12 बजे में जांच पूरी हो जाएगी और रिपोर्ट आते ही जो कार्रवाई बनेगी, वो की जाएगी। मैं मृतक बच्चे के परिवार वालों के साथ हूं और बच्चे को इंसाफ दिलाकर रहूंगा।

शुक्रवार को स्कूल के टॉयलेट में मिला था शव
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह भोंडसी स्थित रयान स्कूल के टॉयलेट में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन का खून से सना शव मिला था। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मौका-ए-वारदात से पुलिस को एक खून से सना हुआ चाकू बरामद हुआ है।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से ब्लड सैंपल और फिंगर प्रिंट इकट्ठे किए हैं। वहीं हत्या की सूचना के बाद करीब एक हजार अभिभावक स्कूल में जमा हो गए। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल की तरफ से सांत्वना देने पहुंचे शिक्षकों पर परिजनों ने हमला बोल दिया।