फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Registrar degree right Prime Minister, everything entered in the record

डीयू रजिस्ट्रार ने कहा पीएम की डिग्री सही, रिकॉर्ड में सबकुछ है दर्ज

Tue, 10 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
DU Registrar degree right Prime Minister, everything entered in the record
- फोटो : pti

कुछ दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्नातक डिग्री को लेकर उठ रहे सवालों पर दिल्ली विश्वविद्यालय ने विराम लगा दिया है। डीयू रजिस्ट्रार के मुताबिक प्रधानमंत्री की डिग्री सही है। यह विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज है। अंक तालिका व डिग्री के स्तर पर नाम को लेकर एक त्रुटि है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से आम आदमी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।डीयू रजिस्ट्रार के मुताबिक हमने रिकॉर्ड देखे हैं, डिग्री सही व प्रमाणिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एनरोलमेंट नंबर सीसी 594/74 है और उनका रोल नंबर डीयू रिकॉर्ड के अनुसार 16594 है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की अंक तालिका व डिग्री में जो गलती सामने आ रही है वह सही है। यह मामूली गलती है और इस तरह की गलती से हर साल काफी छात्रों को परेशानी हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चूक को जहां कुछ छात्र सही करवा लेते हैं, वहीं कुछ नहीं करवाते हैं। प्रधानमंत्री ने 1978 में बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की और उन्हें 1979 में डिग्री जारी की गई। कहा जा रहा है कि यह मामला किसी छात्र की व्यक्तिगत जानकारी से जुड़ा है, लिहाजा किसी को यह जानकारी मुहैया नहीं कराई जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed