फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi run the race between the cold

ठंड की दस्तक के बीच दिल्ली ने दिखाई दौड़ की गरमी

Mon, 21 Nov 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi run the race between the cold
मैराथॉन - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में ठंड की दस्तक के बाद भी सोमवार को एअरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन में लोग पूरी गर्मजोशी के साथ दौड़े। सुबह पांच बजे से ही लोग मैराथन में शामिल होने के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पहुंचने लगे। मैराथन के अलग-अलग वर्ग में बुजुर्ग, विकलांग, महिलाओं ने शिरकत की।

विज्ञापन


मगर मैराथन में एक बार फिर केन्याई और यूथोपियाई खिलाडियों का सिक्का चला। पुरूष वर्ग में जहां रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट केन्या के एलियुड किपचोगे ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर रहे। वहीं इसी कैटिगरी में महिला वर्ग में इथोपिया की वर्कनेश देगेफा ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


भारतीय खिलाडिय़ों की कैटिगरी में पुरूष वर्ग में जी. लक्ष्मणन तो महिला वर्ग में  मोनिका अठारे पहले स्थान पर रही। एअरटेल दिल्ली हाफ मैराथन की अलग-अलग कैटिगरी में कुल 34 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खिलाडिय़ों समेत इसमें शामिल लोगों को जोश बढ़ाने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल, और दुनिया के चौथे सबसे फास्ट रनर जमैका के असाफ पॉवेल भी मौजूद रहे। सभी ने एथलीट के अलावा ग्रेटर दिल्ली रन में शामिल प्रतिभागियों का जोश बढ़ाया।

हॉफ मैराथन में फिर एलीट ग्रुप में केन्याई व यूथोपियाई खिलाडिय़ों ने अपना दबदबा कायम रखा। एलिट ग्रुप के पुरूष वर्ग में यूथोपिया के एलियुड किपचोगे ने 59 मिनट 44 सेकेंड में पूरा किया। दूसरे स्थान पर भी यूथोपिया के इगरेम देमेलाश और तीसरे स्थान पर केन्या के ऑगस्टिन चोगे रहे।

ओवरऑल एलीम वूूमेन एथलीट में पहले स्थान पर यूथोपिया की वर्कनेस देगेफा रही जिन्होंने अपनी दौड़ 1 घंटा 7 मिनट 22 सेकेंड लगा। दूसरे स्थान पर भी यूथोपिया की अबाबेल यसहानेह रही व तीसरे स्थान पर केन्या की ग्लाडिस चेसिर रही।

दिल्ली में इससे पहले मै 6 साल पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दौड़ा था।

Delhi run the race between the cold
मैराथॉन - फोटो : अमर उजाला

वहीं भारतीय खिलाडिय़ों में पुरूष वर्ग में जी. लक्ष्मणन रहे जिन्होंने 1 घंटा 4 मिनट व 37 सेकेंड का समय लिया। दूसरे स्थान पर एमडी युनूस व तीसरेस्थान मान सिंह रहे। भारतीय महिला वर्ग में 1 घंटा 15 मिनट 34 सेकेंड में रेस पूरा करके मोनिका अठारे रही। दूसरे स्थान पर संजीवनी जाधव और तीसरे स्थान पर स्वाती गाधव रही।

फैक्ट फाइल: 
34,325 ने पंजीकरण कराया हॉफ मैराथन में। 
12,844 लोग हॉफ मैराथन यानि 21.97 किलोमीटर में दौड़ेें।
19,972 प्रतिभागी 6 किलोमीटर की ग्रेटर दिल्ली रन में दौड़े। 
1004 सीनियर सिटीजन ने भागीदारी की 4 किलोमीटर का। 
445 दिव्यांग कैटिगरी में दौड़े 4 किलोमीटर की दौड़।

विजेता ने बोला
दिल्ली में इससे पहले मै 6 साल पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दौड़ा था। मै बहुत खुश हूं की मै एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन का हिस्सा बना और अब जीत भी हासिल की है। दिल्ली नें रनिंग कंडीशन बहुत अच्छा है। दौडने वाले रूट पर मौजूद भीड़ ने हमे चीयर भी किया। कोच के सही गाइडंस के चलते मै इस टाइटल को जीत पाने में सफल रहा हूं। 
एलियुड किपचोगे, एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन विजेता

इन्होंने दिखाया दम जीती बाजी
एथलीट वर्ग  के अलावा भी कई धावकों ने 21.97 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। पुरूष वर्ग में यह दौड़ पूरा कर पहला स्थान पाने वाले स्टीलिन जायरा हासिल किया। दूसरे स्थान पर उत्तम भूजल व तीसरे स्थान सुनील कुमार रहे। महिला वर्ग मं दरीशिशा रही जबकि दूसरे व तीसरे स्थान लाखी पैटर व स्मृति कटहैत रही। ये सभी प्रतिभागी 25 साल से कम उम्र वाले थे। 60 साल से ज्यादा उम्र वालों में यह बाजी पुरूष वर्ग में सभाजीत यादव और महिला वर्ग में परवीन बाटलीवाला पहले स्थान पर रही।

अनोखे अंदाज में आए धावक
मैराथन में शामिल हुए धावक समाजिक मुद्दों पर अलग-अलग ड्रेसअप के साथ इसमें शामिल होने आए। इसमें मेक इन इंडिया, ब्लैक मनी, प्रदूषण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, और स्किल इंडिया जैसे थीम व ड्रेसअप के साथ लोग मैराथन के आयोजन में शामिल हुए। आयोजकों की ओर से ऐसे थीम के साथ आने वाले  लोगों को पुरस्कृत भी किया गया। इसमें मेक इन इंडिया के साथ आए स्कूली बच्चों को बेस्ट कॉस्ट्यूम का पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed