दिल्ली सरकार का आदेश, 11 मई से सभी स्कूल होंगे बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत दिल्ली के सभी स्कूलों को 11 मई से बंद करने का निर्देश दिया है। इसमें सभी सरकारी और निजी स्कूल शामिल है।
सरकार ने दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते ये फैसला किया। इसके मुताबिक सभी स्कूलों को 11 मई से गर्मी का अवकाश घोषित करना होगा। बता दें कि दिल्ली में सोमवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था।
गौरतलब है कि पिछले पांच साल में 2 मई दिल्ली में कभी इतना गर्म नहीं रहा। जबकि आज भी हवाओं और बादलों के बीच राजधानी में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली के पालम केन्द्र और गुड़गांव में दिन का तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया तो मानक केन्द्र सफदजंग में सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
दिल्ली के कई केन्द्रों पर तापमान 45 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। एनसीआर में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले पांच साल में 2 मई का दिन दिल्ली में इतना गर्म कभी नहीं रहा है। जबकि आज भी गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिली।
मौसम वैज्ञानिकों ने शाम को बदले मौसम के बाद धूल भरी हवा के कारण अगले दो-तीन दिन के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट की भविष्यवाणी की है। इसी बीच शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।