{"_id":"571740184f1c1b0c3b8b45ef","slug":"death-of-the-son-of-former-cabinet-minister-tps-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पूर्व कैबिनेट मंत्री TPS रावत के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पूर्व कैबिनेट मंत्री TPS रावत के बेटे की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद टीपीएस रावत के बेटे महेंद्र पाल सिंह रावत की हादसे में मौत हो गई। मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए रावत ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डिफेंस कालोनी निवासी और पौड़ी से सांसद रहे टीपीएस रावत के बेटे महेंद्र पाल सिंह रावत (46) एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी में ऑपरेशन डिपार्टमेंट मैनेजर थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे महेंद्र सिंह स्कूटी से केनाल रोड के साकेत विहार से गुजर रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन की टक्कर से रावत गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
नाजुक हालत में उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। डालनवाला पुलिस ने बताया कि परिजनों की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।
विज्ञापन