फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   corona positive women provreate healthy baby

कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

Wed, 13 May 2020 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona positive women provreate healthy baby
prayagraj news - फोटो : news

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से राहत भरी खबर आई है। कोरोना पॉजिटिव 25 वर्षीय गर्भवती महिला ने आपरेशन के बाद स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे की धड़कन कमजोर पड़ते देख उसे कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल से एसआरएन रेफर किया गया था। वहां गायनी विभाग की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया।

विज्ञापन


मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ के राजगढ़ निवासी कोरोना संक्रमित महिला के आने के बाद से ही वह गॉयनी विभागाध्यक्ष प्रो. अमृता चौरसिया की निगरानी में थी। बच्चे की धड़कन कम होने से उसका ऑपरेशन जरूरी हो गया था।
विज्ञापन


महिला का पहला बच्चा भी ऑपरेशन से ही हुआ था। यहां आने के बाद से उसका उपचार शुरू हो गया। मंगलवार देर शाम गॉयनी विभागाध्यक्ष की अगुवाई में कोरोना लेबर रूम में अलग से सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला को कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया जबकि बच्चे को चिल्ड्र्ेन अस्पताल में रखा गया। बुधवार को बच्चे की जांच कराई जाएगी। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि इसके पूर्व उन्होंने और एसआरएन चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. मोहित जैन ने महिला के सफल प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। ऑपरेशन टीम में प्रो. अमृता के साथ असिस्टेट प्रोफेसर डॉ. शक्ति जैन, डॉ. यशी, डॉ. करिश्मा, डॉ. श्वेता, डॉ. समीक्षा, एनेस्थिसिया के डॉ. राजीव गौतम, डॉ. नितिन, डॉ. मुक्तेश, बाल रोग विभाग के डॉ. कायम, वार्ड ब्वॉय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed