{"_id":"57645aa64f1c1b103211b685","slug":"congress-will-protest-against-modi-s-program-on-yoga-day-on-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 21 जून को PM मोदी का कार्यक्रम, कांग्रेस ऐसे करेगी विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 21 जून को PM मोदी का कार्यक्रम, कांग्रेस ऐसे करेगी विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस करेगी मोदी का विरोध
- फोटो : amar ujala
21 जून को इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में होने जा रहे पीएम मोदी के कार्यक्रम का कांग्रेस जमकर विरोध करेगी, वो भी अनोखे तरीके से। इंटरनेशनल योग-डे के एक दिन पहले 20 जून को चंडीगढ़ कांग्रेस ने इंटरनेशनल जुमला-डे मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यह इंटरनेशनल जुमला डे नेहरू पार्क सेक्टर 22 में सुबह छह बजे मनाया जाएगा। कांग्रेस की शुक्रवार को सेक्टर 35 में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और संगठनों के अध्यक्षों के अलावा बड़ी संख्या में पार्षदों और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बैठक में 21 जून को योग दिवस पर मोदी के विरोध की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा है कि 20 जून को इंटरनेशनल जुमला डे के मौके पर वे मोदी से योग आसानों के अलावा चुनाव से पहले जनता से किए गए जुमला आसनों का भी जवाब देने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
जनता यह जानना चाहती है कि काला धन आसन, व्यापम आसन, महंगाई आसन, माल्या आसन, महंगी दालें-राशन आसन, महंगे पेट्रोल डीजल आसन, हर चीज पर सर्विस टैक्स का आसन, ललित मोदी को भगाने का आसन, छत्तीसगढ़ का धन घोटाला आसन, बेरोजगारी आसन व दो करोड़ की नौकरी हर वर्ष देने वाला आसन, लोकतंत्र की हत्या के आसनों से देश बेहाल है।