फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cm vasundhara raje and ex cm ashok gehlot

क्या बात है, राजे और गहलोत ने लगाए ठहाके...

Mon, 15 May 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 May 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
cm vasundhara raje and ex cm ashok gehlot
मुख्यमंत्री वसुंधराराजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : file photo
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को एक मंच पर नजर आए। इससे पहले सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोनों में बातें हुई और फिर ठहाके लगाए। इन दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के समर्थकों में सवाल उठ गया कि वसुंधरा ने गहलोत को क्या कहा?
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार का जयपुर पहुंचे तो सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनकी अगुवाई करने के लिए राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई लोग मौजूद थे। राष्ट्रपति मुखर्जी के विमान से उतरने से पहले राजे और गहलोत बतियाते नजर आए। इस दौरान किसी बात पर दोनों ने ठहाका भी लगाया। बाद में बिड़ला सभागार में आयोजित समारोह में भी ये दोनों मंच पर एक साथ बैठे। 
विज्ञापन


राजे के शपथ ग्रहण समारोह के बाद तीन साल में संभवत: यह पहला मौका है जब राजे और गहलोत एक साथ एक सार्वजनिक मंच पर नजर आए। प्रदेश में रिफाइनरी की स्थापना, जोधपुर विकास प्राधिकरण और जोधपुर विश्वविद्यालय में घोटालों, जयपुर में मेट्रो रेल परियोजना समेत कई ऐसे मामले हैं, जिन पर इन दोनों ने एक—दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजे और गहलोत का इस तरह सार्वजनिक रुप से ठहाके लगाते देख दोनों के ही समर्थक आश्चर्य कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed