{"_id":"59196f6f4f1c1b773cf22909","slug":"cm-vasundhara-raje-and-ex-cm-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या बात है, राजे और गहलोत ने लगाए ठहाके...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या बात है, राजे और गहलोत ने लगाए ठहाके...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 May 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुंधराराजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को एक मंच पर नजर आए। इससे पहले सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोनों में बातें हुई और फिर ठहाके लगाए। इन दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के समर्थकों में सवाल उठ गया कि वसुंधरा ने गहलोत को क्या कहा?
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार का जयपुर पहुंचे तो सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनकी अगुवाई करने के लिए राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई लोग मौजूद थे। राष्ट्रपति मुखर्जी के विमान से उतरने से पहले राजे और गहलोत बतियाते नजर आए। इस दौरान किसी बात पर दोनों ने ठहाका भी लगाया। बाद में बिड़ला सभागार में आयोजित समारोह में भी ये दोनों मंच पर एक साथ बैठे।
राजे के शपथ ग्रहण समारोह के बाद तीन साल में संभवत: यह पहला मौका है जब राजे और गहलोत एक साथ एक सार्वजनिक मंच पर नजर आए। प्रदेश में रिफाइनरी की स्थापना, जोधपुर विकास प्राधिकरण और जोधपुर विश्वविद्यालय में घोटालों, जयपुर में मेट्रो रेल परियोजना समेत कई ऐसे मामले हैं, जिन पर इन दोनों ने एक—दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है।
विज्ञापन
राजे और गहलोत का इस तरह सार्वजनिक रुप से ठहाके लगाते देख दोनों के ही समर्थक आश्चर्य कर रहे है।