फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm rawat announced Compensation ‌for dependent of bus accident

बस दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

Wed, 19 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
cm rawat announced Compensation for dependent of bus accident

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिमाचल प्रदेश के गुमा अंतरोली में बुधवार को हुए निजी बस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने हादसे में मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और सामान्य रूप घायलों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत देने के निर्देश दिए। बस हादसे में राहत और बचाव कार्य के लिए मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के निर्देश पर देहरादून से मेडिकल टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई। दुर्घटनाग्रस्त निजी बस विकासनगर से त्यूनी जा रही थी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। हादसे का पता लगते ही मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के निर्देश पर देहरादून से मेडिकल टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया। सचिव आपदा प्रबंधन और डीएम देहरादून भी हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन


सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, वन मंत्री हरक सिंह रावत, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, सहकारिता राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतकों के आश्रितों व घायलों को उचित सहायता प्रदान करने और हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल को घटना स्थल के लिए रवाना होने और राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन के साथ सहयोग करने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने  मुख्यमंत्री से बस दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाने तथा मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा देने के साथ घायलों को बेहतर उपचार का प्रबंध करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed