फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   cm offer holi pujan in rishikesh

निजी कार से होलिका पूजन में पहुंचे सीएम

Thu, 24 Mar 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 24 Mar 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
cm offer holi pujan in rishikesh
होलिका पूजन के लिए ऋषिकेश पहुंचे सीएम - फोटो : amar ujala

प्रदेश में गहराए सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत अचानक माजरी ग्रांट में सजाई गई होलिका में पूजन करने पहुंच गए। सूबे के मुखिया को अचानक अपने बीच पाकर लोगों ने चौंक गए। उन्होंने सीएम का स्वागत किया और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। लोगों ने 28 मार्च को मुख्यमंत्री हरीश रावत को बहुमत के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन


बुधवार शाम चार बजे माजरी ग्रांट आमवाली गली में सजाई गई होलिका में पूजन करने आए लोगों की खुशी उस दोगुनी हो गई, जब अचानक निजी कार से उतरे मुख्यमंत्री हरीश रावत होलिका पूजन करने लगे। बिना किसी सुरक्षा के पहुंचे मुख्यमंत्री ने विधिविधान से होलिका को धागा बांधा। पंडित जी को उचित दक्षिणा दी और लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस बीच लोगों ने भी गुलाल लगाकर अपने सीएम का स्वागत किया और होली खेली। सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर भावविभोर ग्रामीणों ने 28 मार्च को उन्हें विधानसभा में बहुमत मिलने की प्रार्थना की। ग्राम प्रधान किरन पाल ने बताया कि सीएम के अचानक आगमन से ग्रामीणों में उत्साह रहा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पाल, श्याम सिंह, शेर सिंह सक्सेना आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के साथ मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed