फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   children, youth and elderly are suffering from TB In Firozabad

टीबी का खतरा गहरायाः शून्य से 14 साल के 634 बच्चे चपेट में, 8033 लोग पीड़ित, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके

Mon, 23 Jan 2023 12:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 12:56 AM IST
सार

फिरोजाबाद में टीबी रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिले में छह सैकड़ा से अधिक बच्चे जबकि आठ हजार से अधिक लोग टीबी रोग से ग्रसित हैं।    
 

विज्ञापन
children, youth and elderly are suffering from TB In Firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सुहागनगरी फिरोजाबाद में टीबी रोग खतरा गहरा रहा है। यह रोग मासूम बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। वर्तमान में जिले में 8033 लोग टीबी रोग से पीड़ित है। इसमें शून्य से 14 साल तक 634 मासूम भी शामिल है। जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या 456 थी। यह रोग मासूमों के फेफड़ों से लेकर आंख, पेट, हड्डी, गुर्दे समेत अन्य अंगों को भी चपेट में ले रहा है। ऐसे मासूमों को लेकर प्रतिदिन परिजन जिला क्षय रोग कार्यालय आकर जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन


क्षय रोग विशेषज्ञों के अनुसार टीबी एक संक्रामक रोग है जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से भी फैलता है। साथ ही कुपोषित बच्चे भी टीबी रोग का शिकार हो जाते हैं। वहीं, स्वस्थ बच्चे जब टीबी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो वह भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। यदि बच्चे को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी हो तो उसकी जांच अवश्य कराएं। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों में टीबी के मामले 60 फीसदी फेफड़ों से जुड़े होते है।

विज्ञापन

बच्चों में टीबी के लक्षण जान पाना चुनौती

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वरुण गुप्ता ने बताया कि बच्चों में वयस्कों की तुलना में रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है। बच्चों का अपनी उम्र के हिसाब से कम बढ़ना या वजन में कमी होना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। अगर बच्चों की भूख, वजन में कमी, दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार और रात के समय पसीना आने जैसी समस्या हो रही है, तो इन्हे अनदेखा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed