भीड़ हिंसा पर पीएम मोदी को खत : कोंकणा और अनुराग कश्यप समेत 49 के खिलाफ याचिका दायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भीड़ हिंसा पर फिल्मी कलाकार और बुद्धिजीवियों द्वारा लिखे गए खत को लेकर बिहार की अदालत में याचिका दायर की गई है। एक वकील ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में राजद्रोह, राष्ट्रीय एकता के प्रति पूर्वाग्रह रखने और धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत याचिका दायर की है।
वकील सुधीर ओझा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन और अनुराग कश्यप समेत खत लिखने वाले सभी 49 लोगों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराया है।
Sudhir K Ojha, Advocate: Have filed criminal case before a Bihar court against 9 people including Aparna Sen,Revathi, Konkana Sen that the 49 people who wrote to PM alleging intolerance in country had deliberately tried to tarnish country's image. Hearing is on Aug 3 (27/07) pic.twitter.com/p54wYavmqF
— ANI (@ANI) July 28, 2019विज्ञापन
याचिकाकर्ता सुधीर कुमार ओझा ने अभिनेत्री कंगना रनौत, निर्देशक मधुर भंडारकर और विवेक अग्निहोत्री को गवाह के रूप में नामजद भी किया है। ये उन 61 हाई प्रोफाइल हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने 49 बुद्धिजीवियों के पत्र के जवाब में बयान जारी किया था।
ओझा ने आरोप लगाया है कि इन 49 लोगों ने पत्र लिखकर देश की छवि खराब की है और प्रधानमंत्री के शानदार कामकाज को कमतर किया है। उन्होंने उन पर अलगाववादी प्रवृतियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। इस मामले पर अगली सुनवाई तीन अगस्त को होने की संभावना है।
मंगलवार को फिल्मकार मणिरत्नम, अनुराग कश्यप, श्याम बेनेगल, अर्पणा सेन और इतिहासकार रामचंद्र गुहा समेत 49 हस्तियों ने पत्र लिखकर धार्मिक पहचान के आधार पर होने वाले घृणा अपराधों पर चिंता प्रकट की थी।
गीतकार प्रसून जोशी और गायिका मालिनी अवस्थी समेत 61 जानी मानी हस्तियों ने शुक्रवार को इसके जवाब में बयान जारी कर उनपर चुनिंदा घटनाओं पर आक्रोश प्रकट करने और झूठा विमर्श गढ़ने का आरोप लगाया।