{"_id":"5d5d898c8ebc3e6c7a7200cc","slug":"bulandshahar-news-khurja-news-gbd1827816155","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! मैं अपराधी हूं, सरेंडर करने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लो, दोबारा नहीं करूंगा ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! मैं अपराधी हूं, सरेंडर करने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लो, दोबारा नहीं करूंगा ऐसा
Thu, 22 Aug 2019 09:38 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा (बुलंदशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा (बुलंदशहर)
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 09:38 AM IST
सार
- कोतवाली पहुंचकर 25 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर
- बदमाश को कोतवाली में देख पूरा स्टाफ रह गया हैरान
- गत माह 22 जुलाई को तीन बदमाशों ने दिया था लूट की वारदात को अंजाम
- मुठभेड़ के बाद पुलिस एक बदमाश को कर लिया था गिरफ्तार
विज्ञापन
बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहब! मैं अपराधी हूं, मुझे गिरफ्तार कर लो। कोतवाली पहुंचकर 25 हजार के इनामी बदमाश ने जब यह बात कही तो पूरा स्टाफ हैरान रह गया। बदमाश को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एम्स में आग : क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच, कई अधिकारियों के छूटने लगे पसीने
विज्ञापन
सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने बताया कि पिछले माह 22 जुलाई को तीन बदमाशों ने दो लोगों से कैंटर, मोबाइल, नगदी लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने एक बदमाश समीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य दो साथी बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी और उनके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
19 अगस्त की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश विजय को भी दबोच लिया था। पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया था। लूट में शामिल तीन में से दो बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के डर से बुधवार सुबह तमंचा लेकर तीसरा साथी बदमाश निजाम कोतवाली पहुंच गया। उसके गले में गले में पट्टी बंधी हुई थी। उस पर लिखा था।
साहब मैं अपराधी हूं। मुझे गिरफ्तार कर लो, मैं आगे से अपराध नहीं करूंगा। जिस इनामी बदमाश को पुलिस तलाश कर रही थी अचानक कोतवाली में सामने देख पूरा स्टाफ आश्चर्यचकित रह गया। सीओ ने बताया कि इनामी बदमाश के ऊपर चार मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।