{"_id":"585bb5b04f1c1bf248e3a998","slug":"bsp-supremo-mayawati-criticizes-decision-of-obc-caste-inclusion-in-to-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ यादवों का भला कर सकती है सपा सरकार, 17 जातियों का नहीं: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ यादवों का भला कर सकती है सपा सरकार, 17 जातियों का नहीं: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश सरकार के 17 पिछड़ी जातियों को दलित कोटे में शामिल करने के फैसले पर करारा हमला बोला है। एक बयान जारी करके मायावती ने कहा कि अपने पूरे शासनकाल में सपा सरकार पिछड़ा वर्ग की सिर्फ यादव जाति का भला करती रही। अब चुनाव के पहले इन जातियों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा, 17 जातियों को ओबीसी से निकालकर अनुसूचित जाति में शामिल करने का फैसला सिर्फ चुनावी हथकंडा है और ऐसा करके सपा सरकार इन लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस छलावे से ओबीसी गुमराह होने वाले नहीं। माया ने कहा कि इस फैसले से उनका फायदा नहीं बल्कि नुकसान होगा और ये लोग अपने ओबीसी कोटे के फायदे से भी वंचित हो जाएंगे जैसे 2005 में के आखिर में मुलायम सरकार की वजह से हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा का कि कानूनी तौर पर भी ये फैसला एक तफा और गलत है क्योंकि अनुसूचित जाति की सूचि में किसी को शामिल करने और हटाने का अधिकार किसी राज्य की विधानसभा या राज्य सरकार के पास नहीं।