फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bahraich News : Three including father and son died by drowning in the river

Bahraich : नदी में नहाते समय पिता-पुत्र समेत तीन की डूबकर मौत, एक को बचाने के चक्कर में गई सबकी जान

Wed, 21 Jun 2023 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Jun 2023 08:50 PM IST
सार

बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक अपने बेटे और भतीजे के साथ खेत जा रहा था। इसी दौरान गर्मी के चलते तीनों नदी में नहाने लगे। इस दौरान बेटा गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के चक्कर में तीनों की डूबकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Bahraich News : Three including father and son died by drowning in the river
नदी में तीनों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक अपने बेटे और भतीजे के साथ खेत जा रहा था। इसी दौरान गर्मी के चलते तीनों नदी में नहाने लगे। इस दौरान बेटा गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के चक्कर में तीनों की डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना गांव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत  बगहा के मजरा सरपंचपुरवा निवासी कमलेश मिश्रा उर्फ कल्लू (41) का खेत सरयू नदी के उस पार है। बुधवार की शाम वो बेटे प्रांजल मिश्रा(16) और भतीजे उत्कर्ष मिश्रा (17) के साथ नदी के पार खेत जा रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान उमस को देखते हुए तीनों नदी में नहाने लगे। इस दौरान कमलेश का बेटा प्रांजल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए कमलेश और उत्कर्ष भी गहरे पानी में चले गए, जिससे तीनों नदी में डूब गए।

विज्ञापन

 

मोतीपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया और सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही दिन हुई तीन मौतों की सूचना से गांव में मातम पसर गया। परिजन अचेत होकर गिर गए। प्रभारी थानाध्यक्ष मोतीपुर अशोक चतुर्वेदी ने बताया की शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed