IND vs NZ 5th T20 Highlights: पांचवें टी20 में सात विकेट से जीता न्यूजीलैंड, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की
{"_id":"6ae6d41dfd4d91c7b105fcc2","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-5th-t20i-2026-match-at-seddon-park-stadium-news-hamilton-2026-11-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ 5th T20 Highlights: पांचवें टी20 में सात विकेट से जीता न्यूजीलैंड, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Sun, 01 Nov 2026 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 01 Nov 2026 04:10 PM IST
खास बातें
India vs New Zealand (IND vs NZ) 5th T20: भारत को पांचवें टी20 में हार का सामना करना पड़ा है। शुरुआती तीन टी20 जीतने के बाद, पिछले दो मुकाबलों में श्रेयस एंड कंपनी को हार मिली है। भारतीय टीम हैमिल्टन के सेडन पार्क में 191 रन का बचाव नहीं कर सका।
विज्ञापन
साइफर्ट
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
04:09 PM, 01-Nov-2026
न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया
न्यूजीलैंड ने पांचवें और आखिरी टी20 में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए थे। 192 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस, जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज का सकारात्मक अंत किया। हालांकि, भारत ने यह टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने शुरुआती तीन टी20 जीते थे। पहला मुकाबला भारत ने चार विकेट से, दूसरा टी20 चार विकेट से और तीसरा टी20 छह विकेट से जीता था। चौथे टी20 में कीवियों ने वापसी की और 87 रन से जीत हासिल की।श्रेयस पहली बार इस सीरीज में टॉस हारे और मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर एक वक्त जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि भारत 200 के पार स्कोर बनाएगा, लेकिन 21 रन बनाने में तीन विकेट गंवाने से भारत 200 के पार नहीं पहुंच सका। कीवियों ने कई कैच छोड़ और फील्डिंग खराब रही। इस मैच में श्रेयस और नमन के आसान कैच छूटे।
भारत की पारी
ईशान ने 32 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस ने 23 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इन दोनों के बीच 93 रन की साझेदारी हुई। एक वक्त भारत का स्कोर दो विकेट पर 112 रन था। 112 पर ईशान आउट हुए और 133 रन तक आते-आते भारत के पांच विकेट गिर चुके थे।
ईशान और श्रेयस के अलावा नमन धीर ने 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वहीं, नीतीश रेड्डी 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा एक रन और संजू सैमसन एक रन बना सके थे। वहीं, तिलक वर्मा छह रन बना पाए। भुवनेश्वर ने भी छह रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने चार विकेट लिए। वहीं, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को दो-दो विकेट मिले।
न्यूजीलैंड की पारी
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही थी। फिन एलन दो रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने थे। इसके बाद टिम साइफर्ट ने डेरिल मिचेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 73 रन की साझेदारी निभाई। मिचेल 16 गेंद में चार चौके की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। फिर साइफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 86 रन की साझेदारी निभाई और भारत को लगभग मुकाबले से बाहर कर दिया।
साइफर्ट 50 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिलिप्स ने बेवन जैकब्स के साथ मिलकर न्यूजीलैंड टीम को जीत दिलाई। फिलिप्स 38 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।
अब आगे क्या?
अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 7 बजे से होगी।
03:54 PM, 01-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को 16वें ओवर में 168 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। टिम साइफर्ट को नीतीश ने बोल्ड किया। वह 50 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश की गेंदबाजी पर गेंद साइफर्ट के बल्ले से लगकर विकेट पर जा लगी। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 170 रन है। कीवियों को 24 गेंद पर 22 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
03:49 PM, 01-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड जीत की ओर अग्रसर
15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 23 गेंद में 38 रन और टिम साइफर्ट 48 गेंद में 89 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 39 गेंद में 81 रन की साझेदारी हो चुकी है। कीवियों को 30 गेंद में 29 रन की जरूरत है।03:40 PM, 01-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: 13 ओवर का खेल पूरा
13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।03:24 PM, 01-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: 10 ओवर का खेल हुआ
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। फिलहाल टिम साइफर्ट 36 गेंद में 58 रन और ग्लेन फिलिप्स दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। कीवियों को 60 गेंद में और 96 रन की जरूरत है। डेरिल मिचेल और फिन एलन पवेलियन लौट चुके हैं।03:18 PM, 01-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को 82 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने डेरिल मिचेल को अभिषेक के हाथों कैच कराया। मिचेल 16 गेंद में चार छक्कों की मदद से 29 रन बना सके। फिलहाल टिम साइफर्ट के साथ ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 84 रन है। मिचेल और साइफर्ट के बीच 42 गेंद में 73 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:00 PM, 01-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: पावरप्ले खत्म
छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट 25 गेंद में 41 रन और डेरिल मिचेल आठ गेंद में 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भुवनेश्वर ने तीन ओवर में अब तक 31 रन लुटाए हैं। कीवियों को फिलहाल एकमात्र झटका फिन एलन के रूप में लगा है। वह दो रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने थे।02:40 PM, 01-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरे ओवर में झटका
न्यूजीलैंड को पारी के दूसरे ओवर में ही झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने फिन एलन को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं।02:17 PM, 01-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत ने 192 रन का लक्ष्य दिया
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर एक वक्त जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि भारत 200 के पार स्कोर बनाएगा, लेकिन 21 रन बनाने में तीन विकेट गंवाने से भारत 200 के पार नहीं पहुंच सका। कीवियों ने कई कैच छोड़ और फील्डिंग खराब रही। इस मैच में श्रेयस और नमन के आसान कैच छूटे।भारत की पारी
ईशान ने 32 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस ने 23 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इन दोनों के बीच 93 रन की साझेदारी हुई। एक वक्त भारत का स्कोर दो विकेट पर 112 रन था। 112 पर ईशान आउट हुए और 133 रन तक आते-आते भारत के पांच विकेट गिर चुके थे।
ईशान और श्रेयस के अलावा नमन धीर ने 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वहीं, नीतीश रेड्डी 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा एक रन और संजू सैमसन एक रन बना सके थे। वहीं, तिलक वर्मा छह रन बना पाए। भुवनेश्वर ने भी छह रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने चार विकेट लिए। वहीं, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को दो-दो विकेट मिले।
02:10 PM, 01-Nov-2026