फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   attack on saint Dhadrianwale, shooter connections with radical leaders

संत ढंडरियांवाले पर हमला: कट्टरपंथी नेता संग हमलावरों का कनेक्शन

Fri, 20 May 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 20 May 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
attack on saint Dhadrianwale, shooter connections with radical leaders
संत रणजीत सिंह ढडरियां - फोटो : amar ujala

संत रंजीत सिंह ढडरियां वाले पर हमला करने वाले आरोपी एक कट्टरपंथी नेता के साथ जुड़े हुए हैं। अलग-अलग समागम के दौरान कट्टरपंथी नेता के खिलाफ संत के प्रचार करने से गुस्साए इन हमलावरों ने हमले की योजना बनाई थी। गिरफ्तार किए गए चार आरोपी युवकों ने पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान अमृतसर के हरदेव सिंह, कोहाड़ा के गांव झंदड़ा निवासी गगनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह और लुधियाना के धर्मपुरा निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। हमले का मास्टर प्लान अमृतसर के मेहता में तैयार किया गया था। इसके बाद मंगलवार को बाड़ेवाल रोड पर सिधवां नहर रोड पर छबील लगाकर इन नौजवानों ने संत ढडरियां वाले के काफिले पर हमला किया जिसमें बाबा भूपिंदर सिंह ढक्की साहिब वाले की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार चारों युवकों को लुधियाना पुलिस के पीएयू थाने और सीआईए स्टाफ ने वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे अदालत में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। धर्मपुरा के मनजीत सिंह को पुलिस ने आरोपियों को पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किया है जबकि बाकी तीन आरोपियों को हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की छह टीमें अलग-अलग एसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में कई इलाकों में छापामारी कर रही है। यह बात भी सामने आ रही है कि पकड़े गए नौजवान कट्टरपंथियों से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 12 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले रखा है।


जतिंदर सिंह औलख, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस हमला करने वाले सरगना तक पहुंच गई है। इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। मैं अभी इस मामले में खुल कर कुछ नहीं कह सकता, लेकिन गिरफ्तार आरोपियों ने जज्बाती होकर इस मामले को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed