{"_id":"575d89364f1c1bd36311b7c5","slug":"ashutosh-sharma-letiunent-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट बनकर आशुतोष शर्मा ने बढ़ाया चंबा का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट बनकर आशुतोष शर्मा ने बढ़ाया चंबा का गौरव
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
army
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे अरसे बाद चंबा के किसी युवक ने बतौर लेफ्टिनेंट सेना की वर्दी हासिल की है। आशुतोष को 56 रेपिड इंजीनियर रेजीमेंट में तैनाती मिली है। शनिवार को देहरादून स्थित इंडियन मिल्ट्री अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड में चंबा के आशुतोष शर्मा भारतीय सेना में स्थायी कमीशन प्राप्त करके लेफ्टिनेंट बने।
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड के दौरान आशुतोष के पिता डॉ. विनोद शर्मा व माता रेखा शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। डॉ. विनोद शर्मा क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में बतौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता गृहणी हैं। आशुतोष शर्मा का बचपन से ही सैन्य अधिकारी बनने का सपना था। आशुतोष ने अपनी दसवीं कक्षा की पढ़ाई बीपीएस चंबा व जमा एक व दो की पढ़ाई डीएवी कांगड़ा से पूरी की।
विज्ञापन
उसके बाद आशुतोष ने सिविल इंजीनियरिंग एसआरएम यूनिवर्सिटी मोदीनगर दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई पूर्ण की। आशुुतोष शर्मा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता, ईश्वर और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया। जिनके सहयोग से ही आशुतोष को सैन्य अधिकारी बनने में मदद मिली।
विज्ञापन
आशुतोष शर्मा ने बताया कि देश की सेवा करने के लिए उन्होंने सेना में नौकरी करने का फैसला लिया है। स्थानीय निवासी जय सिंह, अशोक कुमार, देश राज, प्यार सिंह, अनूप महाजन, राकेश कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार, सुरेश कुमार और तिलक राज ने बताया कि आशुतोष के सेना में लेफ्टिनेंट बनने से चंबा जिला का गौरव बढ़ा है। इसके अलावा युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिये प्रेरणा भी मिली है।