फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anganwadi workers protest at shimla created big traffic problem

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से ट्रैफिक व्यवस्था चौपट, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

Fri, 08 Jun 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 08 Jun 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest at shimla created big traffic problem

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से वीरवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो गई। भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के छोटा शिमला पहुंचने के बाद सड़क बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


ट्रैफिक डायवर्ट करने को लेकर कोई पूर्व सूचना न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।  दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जैसे ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुजूम छोटा शिमला पहुंचा और ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पंचायत भवन से रैली निकाल कर हाईकोर्ट, ओक ओवर होते हुए छोटा शिमला पहुंचीं। छोटा शिमला में सड़क क्रॉस करते हुए ट्रैफिक रोक दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्कुलर रोड हो गया जाम

Anganwadi workers protest at shimla created big traffic problem

इससे सर्कुलर रोड जाम हो गया। पुलिस ने सचिवालय की ओर जाने वाली मुख्य सड़क का गेट बंद कर दिया। लोकल बस स्टैंड से संजौली की ओर जाने वाली बसों को वाया लक्कड़ बाजार रवाना किया गया।

वाहनों का रश बढ़ने के कारण विक्ट्री टनल, ताराहाल, लक्कड़ बाजार मार्ग पर लंबा जाम लग रहा। ऊपरी शिमला और मशोबरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों और बसों को ढली से वाया टूटीकंडी बाईपास रवाना किया गया।

हालांकि, टूटीकंडी आईएसबीटी और ओल्ड बस स्टैंड से ऊपरी शिमला और मशोबरा की ओर रवाना होने वाली बसें वाया लक्कड़ बाजार बस स्टैंड ही भेजी गईं। डीएसपी ट्रैफिक पीडी ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण वीरवार को लगभग आधे घंटे के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा।

जाम के कारण लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए ऊपरी शिमला और मशोबरा से आने वाले भारी वाहनों को टूटीकंडी बाईपास पर डायवर्ट किया गया। लोकल बस स्टैंड से संजौली वाया छोटा शिमला चलने वाली बसों को भी वाया लक्कड़ बाजार बस स्टैंड चलाया गया।

सुबह नौ बजे पहुंच गए थे पुलिस कर्मी

Anganwadi workers protest at shimla created big traffic problem

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ प्रदर्शन के मद्देनजर वीरवार सुबह नौ बजे ही भारी संख्या में पुलिस कर्मी छोटा शिमला पहुंच गए थे। हालांकि सरकार के खुफिया तंत्र की यह नाकामी रही कि प्रदर्शन में पहुंचने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या को लेकर सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका।

अंतिम समय में शहर का ट्रैफिक डायवर्ट करने के कारण पब्लिक को परेशानी हुई। यदि समय रहते ट्रैफिक डायवर्ट करने की सूचना पब्लिक को दे दी गई होती तो इतनी परेशानी न झेलनी पड़ती।

ढली से बसें न मिलने से परेशान हुए लोग

Anganwadi workers protest at shimla created big traffic problem

ऊपरी शिमला और मशोबरा की ओर से आई बसों से यात्रियों को ढली में उतार दिया गया। ढली से शिमला की ओर बसें न मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल आने वाले लोगों को ढली से पैदल ही संजौली पहुंचना पड़ा। ट्रैफिक डायवर्ट करने के बाद लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

सैलानियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी
पीक टूरिस्ट सीजन के चलते शहर के होकर आवाजाही करने वाले सैलानियों को ट्रैफिक डायवर्ट होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों सैकड़ों पर्यटक वाहन जाम में फंसे रहे। कई स्थानों पर पर्यटक वाहनों को वापिस भी लौटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed