शाह ने राहुल अखिलेश पर साधा निशाना- एक ने देश को लूटा, दूसरे ने प्रदेश को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार फरवरी को होने वाली रैली के कार्यस्थल का जायजा लेने और माहौल तैयार करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सपा सरकार पर करारा हमला बोला। शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'ये दोनों शहजादे प्रदेश की जनता को लूटने में लगे हुए है, ये क्या जनता के लिए विकास का कार्य करेंगे। कहा कि, एक ने देश को लूटा है तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा है।' शाह ने राहुल गांधी को देश लूटने वाला बताया तो अखिलेश यादव को प्रदेश लूटने वाला करार दिया। इस बीच अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी नहीं है इसलिए हम अपनी पद यात्रा को रद्द करते हैं। शाह ने कहा कि मेरठ के बदमाशों ने एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। कहा कि यह यूपी में गुंडाराज का साफ उदाहरण है।
अमित शाह ने सपा-काग्रेस के गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों शहजादे प्रदेश की जनता को ठगने में लगे हुए है। शाह ने सपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सपा के गुंडों ने जमीनों पर कब्जा किया। इतना ही नहीं बीते पांच सालों में 200 से ज्यादा दंगे हुए।
पीड़ित परिवार के लोगों में आक्रोश
अमित शाह का रोड शो रद्द होने के बाद भी पीड़ित व्यापारी के परिवार से मुलाकात न करने पर लोगों ने विरोध जताया। व्यापारी सुशील वर्मा के भाई ने बताया कि भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उनके घर आकर बताया था कि अमित शाह पीड़ति परजिनों से मिलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और शाह पीड़ित परिवार के लोगों से नहीं मिल सके। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
ये था अमित शाह दौरे का प्लान
बता दें कि पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह पुरानी दिल्ली चुंगी से पैदल ही शारदा रोड़, कबाड़ी बाजार, अनाज मंडी, सर्राफा बाजार और वैली बाजार में व्यापारियों के बीच संपर्क करना था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली रोड स्थित कंट्री इन होटल जाकर आराम करना था। वहां से अमित शाह हवाई पट्टी के लिए रवाना होते। हालांकि ब्रह्मपुरी में हुए व्यापारी हत्याकांड के बाद माहौल बिगड़ गया था जिसके बाद अमित शाह ने पद यात्रा का कार्यक्रम रद कर दिया।