फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah, akhilesh and mulayam reached amausi airport

जब अमौसी एयरपोर्ट एक साथ पहुंच गए अखिलेश, मुलायम और अमित शाह

Tue, 10 Oct 2017 10:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
amit shah, akhilesh and mulayam reached amausi airport
अमित शाह, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव

लखनऊ का अमौसी एयरपोर्ट मंगलवार को कुछ देर के लिए सियासी दिग्गजों के जमावड़े का गवाह बना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगभग एक ही वक्त पर हवाई अड्डे पर दिखाई दिए। अमित शाह दिल्ली से आए थे। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साथ लेकर अमेठी जाना था। वहीं, अखिलेश यादव सहारनपुर जाने के लिए और मुलायम सिंह यादव दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डा पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री व भाजपा पदाधिकारी भी हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

विज्ञापन


शाह दिल्ली से लगभग सवा दस बजे अमौसी हवाई अड्डे पर उतरे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य वीरेंद्र तिवारी ने हवाई पट्टी पर शाह का स्वागत किया। शाह वहां से एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में आए। वहां पार्टी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल, महामंत्री विजय बहादुर पाठक, महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने शाह का स्वागत किया।
विज्ञापन


इसी बीच, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वहां पहुंचे और गैलरी से हवाई पट्टी पर चले गए, जहां से वे निजी विमान से सहारनपुर के लिए उड़ गए। उसी वक्त मुलायम सिंह यादव भी वहां पहुंचे लेकिन वह आम यात्रियों वाले प्रवेश द्वार से अंदर गए। यहां से वे सामान्य यात्री विमान से दिल्ली चले गए। शाह भी लगभग आधा घंटा रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी के साथ अमेठी रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed