फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   41 thousand quintals of rice stock found after raid in Karnal

करनाल: छापामारी में 41 हजार क्विंटल चावल का स्टॉक मिला, तीन राइस मिलर्स के आए नाम, गोदाम सील

Tue, 19 Oct 2021 06:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Oct 2021 06:17 AM IST
सार

  • गोदाम को सील कर टीम ने उपायुक्त और विभागीय निदेशक को भेजी रिपोर्ट 
  • बुलाने के बाद भी सामने नहीं आए राइस मिलर्स, जांच के बाद होगी कार्रवाई 

विज्ञापन
41 thousand quintals of rice stock found after raid in Karnal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मंडियों में चल रही धान खरीद के बीच गत दिवस करनाल उपायुक्त के निर्देश पर गठित टीम ने छापामारी की। इस दौरान  करनाल-कैथल रोड पर कुचपुरा स्थित एक गोदाम में 41 हजार क्विंटल चावल मिला। आशंका जताई जा रही है कि राइस मिलर्स ने सीएमआर(कस्टम मिल्ड राइस) के नाम पर सरकार को चूना लगाने के लिए चावल का स्टॉक किया गया है। फिलहाल गोदाम को सील कर जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अन्य राइस मिलर्स में भी हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


गोदाम में मिले चावल के स्टॉक को लेकर 3 राइस मिलरों के नाम सामने आए हैं, जिसमें तरावड़ी की फर्म रूपचंद व अनिल कुमार का 23 हजार क्विंटल चावल है और नितिन का 12 हजार क्विंटल चावल है। इसके अलावा निसिंग की एक फर्म शिव एग्रो फूड का 6 हजार क्विंटल चावल बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: किसान नेता बोले-निहंगों को हमने नहीं बुलाया, वापस जाने का फैसला वही लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में टीम ने सोमवार को जांच रिपोर्ट खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक व जिला उपायुक्त को सौंप दी है। अब कार्रवाई का इंतजार है। चरचा है कि जिले में अभी कुछ और राइस मिलर्स हैं, जिन्होंने बिहार-यूपी से सस्ता चावल खरीदकर स्टॉक किया है और उसे सीएमआर में खपाने की तैयारी है। 


कमेटी ने मांगी थी स्टोरेज की सूचना
जिला प्रशासन के आदेशानुसार मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने एसडीएम और खाद्य आपूर्ति विभाग को लेटर लिखकर गोदाम में स्टोरेज चावलों की सूचना मांगी थी। इस आधार पर जांच के लिए गोदाम में टीम पहुंची थी, लेकिन चावल मालिकों ने जांच में सहयोग नहीं दिया। उन्हें दस्तावेज सहित मौके पर बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए। जांच में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामकुमार, डीएफएससी निरीक्षक अशोक कुमार, डीएफएससी निरीक्षक राजेश कुमार, एएफएसओ जसबीर सिंह आदि मौजूद थे।

गोदाम को सील कर रिपोर्ट उपायुक्त और निदेशक को भेज दी है। गोदाम सील करने के बाद चावल मालिकों को बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए। चावल मालिकों से पूछताछ और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  - अशोक कुमार, डीएफएससी करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed