फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth Congress workers created ruckus by gheraoing municipality Dantewada

युवा कांग्रेस ने नगर पालिका को घेरा : मेन गेट तोड़कर घुसे अंदर, उपाध्यक्ष का पुतला दहन करते हुए की नारेबाजी

Wed, 02 Aug 2023 09:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Aug 2023 09:37 PM IST
सार

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका दंतेवाड़ा का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। इस दौरान उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह का पुतला भी दहन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने बताया कि नगर पालिका दंतेवाड़ा पूरी तरह भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। 

विज्ञापन
Youth Congress workers created ruckus by gheraoing municipality Dantewada
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर युवा कांग्रेस ने बुधवार को नगर पालिका का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता कांग्रेस भवन से पैदल मार्च करते हुए नगर पालिका पहुंचे। कुछ कार्यकर्ता गेट तोड़कर अंदर घुस गए। वहीं, कुछ कार्यकर्त्ता नगर पालिका के कार्यालय में प्रवेश करने में भी सफल हुए। इस दौरान उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह का पुतला भी दहन किया। पूरे रास्ते कांग्रेसी 'पायल गुप्ता कमीशनखोरी बंद करो, नन्हें को भगाओ दंतेवाड़ा बचाओ' के नारे लगाते रहे।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने बताया कि नगर पालिका दंतेवाड़ा पूरी तरह भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इन पांच सालों में वार्डो में कुछ भी कार्य नहीं हुआ और जो भी कार्य हुआ वह भी गुणवत्ताहीन है। तुलिका ने कहा कि उनकी मांग है कि वार्डों में व्याप्त सभी समस्याओं का निराकरण हो। खराब स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक किया जाए। साथ ही पालिका के माध्यम से हुए निर्माण कार्यों व निविदा घोटालों की जांच कराई जाए। 
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने बताया कि उपाध्यक्ष द्वारा मोटी रकम लेकर चहेते ठेकेदारों को जो काम दिया गया है, उसकी जांच कराई जाए। अध्यक्ष निधि में हुए घोटाले की जांच कराई जाए। गणेश ने आगे कहा कि शहर की सुलभ शौचालय पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बाहर से आने वाले पर्यटक लगातार भटक रहे हैं। युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 14वें व 15वें वित्त से खरीदी गई मशीनों का क्या उपयोग हो रहा है, उसकी भी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक बोरिंग में आईआरपी लगवाया जाए, ताकि आमजनों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। नपा की भूमि पर बन रहे अवैध दुकान निर्माण पर तत्काल रोक लगना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed