{"_id":"6b0033cf6852a88db707666d","slug":"bilaspur-bank-officer-cyber-fraud-fake-apk-washing-machine-repair-949-lakh-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान!: वॉशिंग मशीन ठीक कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को 9.49 लाख की चपत, फर्जी एपीके से मोबाइल हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान!: वॉशिंग मशीन ठीक कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को 9.49 लाख की चपत, फर्जी एपीके से मोबाइल हैक
Fri, 20 Nov 2026 05:42 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:42 PM IST
सार
साइबर ठगों ने वॉशिंग मशीन सुधरवाने के नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी का मोबाइल हैक कर लिया। फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर ठगों ने खाते से 9.49 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर जिले के बैंक ऑफ वडोदरा के एक अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। ठगों ने वॉशिंग मशीन सुधरवाने के बहाने उनसे वॉट्सएप पर फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर मोबाइल हैक कर लिया और उनके बैंक खाते से 9,49,364 रुपये निकाल लिए। पीड़ित अधिकारी ने साइबर रेंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राहक सेवा केंद्र की खोज से ठगी
सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विवेकानंद नगर मोपका निवासी 51 वर्षीय विपीन किशोर कुजूर बैंक ऑफ वडोदरा की रहंगी-चकरभाठा शाखा में पदस्थ हैं। उनके घर की वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी। इसे सुधरवाने के लिए उन्होंने गूगल पर संबंधित कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर तलाशा। वहां उपलब्ध नंबर पर जब उन्होंने कॉल किया, तो सामने वाले व्यक्ति ने स्वयं को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने शिकायत दर्ज कराने के नाम पर पीड़ित को वॉट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी और उसे तुरंत अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करने के लिए कहा।
मोबाइल हैक कर उड़ाए 9.49 लाख रुपये
पीड़ित अधिकारी ने साइबर ठग के झांसे में आकर फाइल डाउनलोड कर ली और उसमें अपना नाम, पता तथा मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद प्रक्रिया रुक गई और उनका मोबाइल फोन पूरी तरह से हैक हो गया। इसके पश्चात 13 से 15 नवंबर के मध्य अलग-अलग यूपीआई लेन-देन के माध्यम से ठगों ने उनके बैंक खाते से कुल 9,49,364 रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित के मोबाइल फोन पर खाते से राशि कटने के संदेश आए और उन्होंने बैंक से खाता विवरण निकलवाया, तब उन्हें इस साइबर धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पुलिस की महत्वपूर्ण सलाह
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि ठग अक्सर लोगों पर जल्द फैसला लेने का दबाव बनाते हैं। ऑनलाइन नौकरी, अधिक लाभ वाले निवेश, इनाम, गेमिंग या आकर्षक ऑफर के नाम पर पैसे मांगे जाने पर पहले उनकी अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए।